4 लाख बैग में, 60 हज़ार हाथ में.. मालामाल हो रही थीं SDM Kajal Meena, ACB की Raid और खुल गया खेल!
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-04-17
Просмотров: 34405
Описание:
Karauli: 4 लाख बैग में, 60 हज़ार हाथ में.. मालामाल हो रही थीं SDM Kajal Meena, ACB ने मार दी Raid!
जिनपर न्याय देने की जिम्मेदारी हो, वही अगर रिश्वत लेते पकड़े जाएं तो अंजाम क्या होगा.. और जरा सोचिए, जो जिम्मेदार हैं हमारे आपके जिले में सिस्टम सुधारने के लिए.. न्याय-व्यवस्था बनाए रखने के लिए.. अगर वही घूस ले-लेकर मालामाल हो रहे हों तो भला आप कहां जाएंगे..
ऐसी ही एक न्याय की ज़िम्मेदार मैडम सामने आई हैं करौली से.. और सिर्फ ये मैडम सामने नहीं आईं बल्कि सामने लाई हैं करौली में भ्रष्टाचार की कहानी भी.. ये मैडम हैं करौली के नादौती की एसडीएम काजल मीणा.. और क्या आप यकीन कर सकते हैं कि ये एसडीएम मैडम 60 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई हैं.. साथ ही इनके रीडर दिनेश सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ को भी गिरफ्तार किया गया है..
इस कार्रवाई के बाद से न सिर्फ करौली प्रशासन में बल्कि पूरे सिस्टम में हड़कंप मच गया है.. एसीबी के मुताबिक ये मामला है जमीन के बंटवारे से जुड़ी फाइनल डिक्री जारी करने का.. एक परिवादी ने शिकायत दी कि उसके काम के बदले एसडीएम काजल मीणा उनसे रिश्वत मांग रही हैं.. पहले एक लाख रुपये लेकिन बाद में सौदा तय हुआ 50 हजार पर.. अब शिकायत मिलते ही एसीबी सवाई माधोपुर यूनिट जांच शुरू करती है.. सत्यापन में सामने आता है कि एसडीएम काजल मीणा के कहने पर उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी ने 50 हजार रुपये एसडीएम के लिए और 10 हजार रुपये खुद के लिए मांगे.. इधर ये पुष्टि होती है उधर एसीबी जाल बिछाती है.. शिकायत करने वाली परिवादी को नादौती उपखंड वहीं एसडीएम ऑफिस भेजा गया.. और यहां क्या होता है..
यहां एसडीएम काजल मीणा घूस लेने के लिए तैयार बैठी थीं.. रकम रीडर से होते हुए वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ तक पहुंची और फिर एसडीएम मैडम तक.. और तभी एसीबी टीम ने मौके पर धावा बोल दिया..
आपको बताएं कि एसीबी की टीम ने एसडीएम काजल मीणा, रीडर दिनेश सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़.. तीनों को मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.. लेकिन ये जानकर आप क्या कहेंगे कि कार्रवाई के दौरान प्रवीण धाकड़ के बैग से करीब 4 लाख रुपये कैश भी बरामद हुआ है.. इसी बात पर कहा गया कि एसडीएम काजल मीणा ने कम से कम 4 लाख रुपए की घूस ली है.. और अब एसीबी यही पता लगाने में जुटी है कि ये रकम किसकी थी.. कहां से आई और मैडम ने अब तक किस-किससे घूस लेकर कितना घपला किया है..
अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या ये सिर्फ एक रिश्वत का मामला है.. या फिर सरकारी दफ्तर में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार का सिर्फ एक चेहरा सामने आया है..
#RAT040
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: