आज़ादी के 75 साल बाद भी इस गाँव मे नही बनी सड़क, पगडंडियों के सहारे चने को मजबूर ग्रामीण।
Автор: Kaushambi News Network
Загружено: 2022-07-02
Просмотров: 75
Описание:
बदहाली का दंश झेल रहा कौशांबी का अनूपपुर डेरा गांव
रिपोर्ट- मेराज शेख
यूपी के कौशांबी जिले के विकासखंड सरसवां अमरूपुर डेरा गाँव आज़ादी के 75 साल बाद भी बदहाली का दंश झेल रहा है। 35 घरों का यह का पुरवा गाँव है। यहाँ के ग्रामीण सड़क जैसी मूलभूत समस्या से जूझ रहे हैं। आज़ादी को 75 साल बीत गए लेकिन यहां के ग्रामीणों को खेत की मेड़ से गुजरकर आना पड़ता है। आज तक सड़क खड़ंजा निर्माण नही कराया गया। सड़क पर जाने के लिए लोग 500 मीटर दूर पगडंडियों के सहारे जाना पड़ता है। वाहन की जगह बीमार पड़ने पर मरीज को चारपाई, खाट पे लाद कर ले जाना पड़ता है। शादी विवाह और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद भी सड़क का निर्माण यहां नहीं हो सका। एक बार फिर ग्रामीणों ने अपने आला अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क निर्माण की मांग की है। कौशाम्बी से सहयोगी बीरेन्द्र कुमार के साथ ब्यूरो चीफ मेराज शेख की खास रिपोर्ट।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: