"खून का बदला" लेने के लिए रची "खून की साजिश"
Автор: Punjab Kesari TV
Загружено: 2020-12-24
Просмотров: 30077
Описание:
#VasantViharpolicestation #Delhi #SouthWestDelhi
साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार थाना पुलिस ने हत्या की साजिश रच रहे चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। आरोपियों का नाम कमल, किशोर, राहुल और अजय है जिसमें से कमल और किशोर के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को आरोपियों द्वारा एक हत्या की साजिश के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद ट्रैप लगाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया। इनके पास से चार देसी पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी हत्या की साजिश रच रहे थे। पकड़े गए आरोपी किशोर के साथी की करीब ढाई साल पहले किशन उर्फ चपटी नाम ने हत्या कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए किशोर और उसके दोस्त मौका देख रहे थे। कुछ महीनों पहले किशन पैरोल पर छूटा था, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद भी वह दिल्ली नहीं आया। वह उत्तर प्रदेश में कहीं रह रहा था। इसी बीच आरोपी को पता लगा कि किशन उर्फ चपटी दिल्ली आने वाला है। जिसके बाद आरोपी हत्या की साजिश में जुट गए।
To Subscribe on Youtube:
/ punjabkesaritv
Follow us on Twitter :
/ punjabkesari
Like us on FB:
/ pkesarionline
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: