देशी धान की 200 किस्में बनीं प्रेरणा | कलेक्टर ने देखा अनोखा बीज बैंक | Satna Agriculture News
Автор: Vindhya Yug Live
Загружено: 2025-11-05
Просмотров: 3
Описание:
देशी धान की दो सौ किस्में बनीं प्रेरणा
कलेक्टर ने पिथौराबाद में कृषि प्रक्षेत्र दिवस में किया निरीक्षण
सतना। पिथौराबाद में आयोजित जैव विविधता कृषि प्रक्षेत्र दिवस में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि जिले में 200 से अधिक परंपरागत धान की किस्में संरक्षित होना किसानों और वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने किसानों से देशी बीज अपनाकर कम लागत में अधिक लाभ लेने की अपील की और अधिकारियों को इनके प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में पद्मश्री बाबूलाल दाहिया ने परंपरागत बीजों के संरक्षण व नवाचारों की जानकारी दी। मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, ऊचेहरा एसडीएम सुमेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने बीज बैंक, कृषि उपकरण संग्रहालय और खेत में लगी 200 किस्मों की धान का अवलोकन कर सराहना की।
उपस्थिति: तहसीलदार ज्योति पटेल, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख नवनीत शर्मा, किसान यूनियन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान व सामाजिक कार्यकर्ता।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: