Shivraj Singh Chouhan ने राज्यसभा में फसल बीमा योजना और डिजिटल एग्रीकल्चर पर कही बड़ी बात
Автор: Kisan Tak
Загружено: 2026-02-06
Просмотров: 805
Описание:
आज Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan ने Rajya Sabha में भारत की कृषि नीति के तीन लक्ष्य देश के सामने रखे. किसानों (Farmer) की आय बढ़ाना, देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और जनता को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराना. शिवराज सिंह ने कहा कि इसके लिए 6 सूत्रीय रणनीति बनाई है. किसानों की हालत बदलने के लिए सरकार ने कृषि के लिए डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और उनकी आजीविका में सुधार लाने के लिए हमने AI के उपयोग करने का फैसला किया है. 'भारत विस्तार' प्लेटफार्म (Bharat Vistar) भी बनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से बीज से लेकर खाद तक, दवाइयों से लेकर रोग से बचाने के उपायों तक और सरकार की योजनाओं के लाभ तक, किसान केवल सवाल पूछेगा और उसे समाधान मिल जाएगा. कृषि मंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी और डेटा (Technology) आज के युग में एक बड़ी ताकत हैं. मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के माध्यम से खेती के क्षेत्र में कई युवा नित नए प्रयोग कर रहे हैं. हॉर्टिकल्चर में अलग-अलग प्रयोग कर रहे हैं और अपने टैलेंट का उपयोग करके स्टार्टअप कल्चर लेकर आ रहे हैं. शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) किसानों के लिए वरदान है. निश्चित समय सीमा के अंदर किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिले, इसके लिए 2.90 करोड़ किसान आईडी को राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल से जोड़ने का काम किया गया है.
#ShivrajSinghChauhan #DigitalAgriculture #FarmersIncome #FoodSecurity #AIInFarming #BharatVistar #PMFasalBimaYojana #AgriTech #FarmersIndia #GovernmentSchemes #AgriStartups #RajyaSabha
...............................................................................................................................................
About the Channel
किसान तक पर आपका स्वागत है. यहां आपको खेत से खलिहान, पशुपालन से डेयरी प्रोडक्ट, खाद-बीज से मौसम, सरकारी योजनाओं से जॉब्स, ऑर्गेनिक खेती से बागवानी तक, किसानी से जुड़ी हर वो खबर मिलेगी जो आपके मतलब की है. इंडिया टुडे ग्रुप का ऐसा प्लेटफॉर्म है किसान तक जो हर किसान की ही नहीं, हर देशवासी की आवाज है. जुड़े रहिए हमारे साथ.
Welcome to Kisan Tak. Kisan Tak is India's first platform that promises to deliver all the news related to agriculture. Right from farming to animal husbandry, dairy, manure, seed, weather, government schemes, jobs, organic farming and horticulture, Kisan Tak will cover all aspects related to farming and agriculture.
Led by the India Today Group, Kisan Tak is the voice of every farmer, the voice of India. Stay tuned.
Visit Kisan Tak Website- https://www.kisantak.in
Follow and Like us on Facebook- / kisantakchannel
Follow us on Instagram- / kisantak
Follow us on Twitter- / kisantakchannel
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: