Panipat Refinery में बवाल: 8 घंटे ड्यूटी की मांग पर श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन |Protest| Amar Ujala|
Автор: Amar Ujala Punjab-Haryana
Загружено: 2026-02-24
Просмотров: 4094
Описание:
#protestinpanipatrefinery #cisffiresintheair #panipatnewsinhindi #latestpanipatnewsinhindi #panipathindisamachar #पानीपतरिफाइनरीमेंबवाल #8घंटेड्यूटीकीमांगपरश्रमिकोंकाउग्रप्रदर्शन #हरियाणान्यूज
इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों ने 12 की बजाय आठ घंटे ड्यूटी करने की मांग के लिए सोमवार को रिफाइनरी गेट पर उग्र प्रदर्शन किया। सीआईएसएफ के जवानों ने श्रमिकों को रोकने का प्रयास किया तो उनके बीच टकराव हो गया। श्रमिकों की भीड़ ने जवानों पर पथराव कर दिया और दो-तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जवानों ने हवा में दो राउंड फायर किए। जिससे भीड़ और अधिक उग्र हो गई। जवानों ने बल प्रयोग कर भीड़ को गेट से खदेड़ दिया। करीब दो घंटे चले टकराव में तीन-चार जवान और 10 से 15 श्रमिक घायल हो गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए रिफाइनरी गेट पर एक कंपनी दंगा नियंत्रण फोर्स तैनात कर दी। एसपी भूपेंद्र सिंह ने रिफाइनरी के अधिकारियों और श्रमिकों के ठेकेदारों से बात की। रिफाइनरी ने ठेकेदारों को श्रमिकों की मांग पूरा करने के लिए दो दिन का समय दिया है।
Panipat Refinery में बवाल: 8 घंटे ड्यूटी की मांग पर श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन |Protest| Amar Ujala|
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: