City news jaynagar 02-06-20 जयनगर के देवधा दक्षिणी पंचायत के लोग अनाज से वंचित।
Автор: City News Jaynagar
Загружено: 2020-06-02
Просмотров: 2315
Описание:
जयनगर /मधुबनी
जयनगर प्रखंड के देवधा दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 12 में पैसा लेकर राशन कार्ड बनाने का फर्जीवाड़ा मामला प्रकाश में आया है। मामले का उद्भेदन तब हुआ जब फर्जी राशन कार्ड पर लाभुक फरवरी और मार्च का खाद्यान्न उठाव करने के बाद पुनः अप्रैल महीने का अनाज लेने पीडीएस विक्रेता के पास पहुंचा तो राशन कार्ड फर्जी होने की बात सामने आई।क्म्प्यूटर प्रींट के अनुसार अंकित राशन कार्ड नंबर से प्रतित होता है कि सभी लाभुक सही है। हालांकि पंचायत के उसी वार्ड के पीडीएस विक्रेता ने अपने यहां कार्यरत कर्मी के द्वारा ऐसे फर्जी कामों में लिए दोषी ठहराते हुए नौकरी से छूटटी कर दी।
ग्रामीण सह लाभुक कविता देवी, आरती देवी, सुनीता देवी, रीना देवी, वीभा देवी, बबीता देवी, सुनीता देवी, अमरीका देवी, शीला देवी, फूलो देवी समेत अन्य लोगों ने बताया कि पूर्व में अनाज नहीं मिल रहा था। लेकिन एक पीडीएस विक्रेता के यहां कार्यरत कर्मी के द्वारा हजार दो हजार रुपये लेकर काॅपि पर राशन कार्ड संख्या के साथ परिवार के सभी सदस्यों के नामों को अंकित कर युनिट के अनुसार फरवरी व मार्च महिने में अनाज दिया गया। जब अप्रैल माह का अनाज लेने के लिए सभी ने पीडीएस विक्रेता के पास गया तो इस काॅपि पर फर्जीवाड़ा का खुलासा किया गया। जबकि उक्त काॅपि पर जो राशन कार्ड संख्या व लाभुक के परिवार का नाम दर्शाया गया है वे सत्य है। लेकिन पीडीएस विक्रेता के अनुसार इस नाम से जो भी लाभुक है उन्हें पूर्व से अनाज दिया जा रहा था ।
इस अमानवीय भूल का आखिर जिम्मेदार कौन होगा। एक ओर पदाधिकारी जांच और कारवाई की बात कह रहे हैं। वहीं पीडीएस विक्रेता अपने कर्मी को दोषी ठहरा रहे हैं। लाभुकों ने बताया कि उचित कार्रवाई के लिए स्पीड पोस्ट के माध्यम से एसडीओ जयनगर व लोक शिकायत में एक परिवाद भी दायर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों का नाम बिहार सरकार के साईड पर अंकित हैं। बावजूद हम लोग राशन से वंचित हैं । आखिर कोरोना महामारी को लेकर ऐसे स्थिति में हम गरीब परिवार अपने बच्चों का पेट कैसे भरेगें।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: