रमज़ान माह का तीसरा जुमा: नमाजियों से खचाखच भरीं मस्जिदें, सजदे में झुके सर, दुआ को उठे हज़ारों हाथ
Автор: ★彡 𝐖𝐚𝐥𝐢𝐲𝐨 𝐊𝐚 𝐒𝐡𝐚𝐡𝐚𝐫 𝐀𝐦𝐫𝐨𝐡𝐚 彡★
Загружено: 2026-03-06
Просмотров: 201
Описание:
रमज़ान माह का तीसरा जुमा: नमाजियों से खचाखच भरीं मस्जिदें, सजदे में झुके सर
मुल्क व मिल्लत की खुशहाली और तरक्की की दुआ को उठे हज़ारों हाथ
अमरोहा। रमज़ान माह के दूसरे जुमा की नमाज़ शहर में सभी मस्जिदों में अदा की गई। नमाज़ के बाद मुल्क व मिल्लत की खुशहाली व तरक्की की दुआ के साथ ही अमन शांति की दुआ की गई।
गौरतलब है कि रमज़ान के मुबारक महीने में अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त अपने बंदों को ख़ास ईनाम व इकराम से नवाज़ता है। रहमतों और बरकतों के इस महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोज़ा रखने के साथ ही अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त की इबादत में तल्लीन रहते हैं। पंज वक्ता नमाज़ के अलावा पूरे महीने नमाज़ ए तरावीह का एहतमाम किया जाता है। नमाज़ ए तरावीह केवल मस्जिदों में ही नहीं, बल्कि मुस्लिम समाज के लोग अपने घर तथा संस्थानों में भी इस विशेष नमाज़ का एहतमाम करते हैं। अधिकांश मस्जिदों व संस्थानों में होने वाली दस रोज़ा तरावीह मुकम्मल हो चुकी हैं।
रमज़ान माह के तीसरे जुमा को भी जामा मस्जिद में नमाज़ मुफ्ती हज़रत शाहिद साहब ने अदा कराई। उन्होंने नमाज़ से पहले अपने ख़ुतबे में लोगों का आह्वान किया कि ईद की नमाज़ से पहले जितनी जल्दी हो सके सदका, ज़कात और फ़ितरा अदा करें। अपने मां बाप, अपने बच्चों तथा अपने पड़ौसी के हक़ का अवश्य ध्यान रखें। आपका रिश्तेदार, आपका पड़ोसी परेशान तो नहीं है, भूखा तो नहीं है, इस बात का ध्यान ज़रूर रखें। उन्होंने कहा कि फ़ितरा और ज़कात देते वक़्त इस बात का ध्यान ज़रूर रखें कि वह मुस्तहिक़ तक ही पहुंचे।
जामा मस्जिद के अलावा मदरसा शाही चबूतरा स्थित मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, लाल मस्जिद, रेलवे स्टेशन के पास स्थित मस्जिद, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दरगाह वाली मस्जिद, मस्जिद अल कुरैश, तहसील कार्यालय के निकल स्थित मस्जिद, सद्दाम मस्जिद, अंधेरिया मस्जिद, बसावन गंज स्थित छोटी व बड़ी मस्जिद, बड़ा दरबार, जट बाज़ार, नौबतखाना , शफातपोता, बाज़ार बटवाल, दानिशमन्दान, मोहल्ला कुरैशी, कटकुई, अहमदनगर, अफ़ग़ानान आदि मोहल्लों में स्थित मस्जिदों में जुमा की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद मुल्क व मिल्लत में अमन, शांति, खुशहाली और तरक्की कि दुआ की गई।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद की ओर से सभी मस्जिदों के आसपास सफ़ाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। चूने का छिड़काव किया गया था। जबकि जामा मस्जिद व अन्य मस्जिदों के आसपास भी पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था की देखभाल करने में तैनात रहे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: