Banni Sa|Rajasthani dance by Nikita Rathore&Bhanu Shekhawat❤️#❤️O MereDholna Jodi😊
Автор: Bhanu Shekhawat
Загружено: 2023-02-04
Просмотров: 31052
Описание:
कुलदेवी माँ जमवाय एवं इष्ट देव बजरंगबली की कृपा से विवाह के 6 वर्ष पूर्ण हुए, ऐसे ही जीवन संग-संग चलता रहे मातारानी से ये ही प्रार्थना है🙏 आप सब बड़ो का आशीर्वाद, छोटो व साथियों की दुआएं साथ है तो जीवन की ये जीवन की ये नौका पार लग ही जानी है😊
पिछले वर्ष आज के दिन ही मैंने, "नैन आपरा बन्ना" गाने पर डांस का एक वीडियो अपलोड किया था जिसे आप सबने बहुत प्रेम दिया, घर घर मे स्मार्ट TV/LED में फुल HD में इस परफॉर्मेंस को देख देखकर आपने 3 मिलियन व्यूज तक पहुंचाया है ।इसके लिए हम दोनों आप सबके तहेदिल से आभारी है । बारम्बार सहर्ष 😊धन्यवाद 🙏
इसी मौके पर अपने छोटे भाई की सगाई पर घरेलू प्रोग्राम में एक छोटी सी पेशकस को वीडियो में कैद किया जो इस प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने जा रहा हूँ, उम्मीद करता हूँ सबको पसन्द आएगा , अच्छा लगे तो लाइक कीजिये, कमेंट कीजिये और साथ ही आने वाले वीडियोज के लिए चैनल को सब्सक्राइब कीजिये🙏
वास्तव में, हमारा साथ कम रहता है मैं फोर्स में हूँ,ये हाउसवाइफ । साथ मे जॉइंट फैमिली है तो इतना मौका नही मिल पाता कि रेगुलर डांस वीडियोज बनाये जाए । फिर भी हम कोशिश करते है छुट्टियों में कोई प्रोग्राम में मौका मिलने से, अगर ऑडियंस डिमांड रही तो और वीडियोज बनाते रहेंगे ।😊
अपने हमसफ़र के साथ नाचने गाने की बहुत से लोगो की तमन्ना रहती है, कुछ कर लेते है मैंने देखा है बहुत से कपल्स ने शादियों में डांस परफॉर्म करने की अच्छी कोशिश की है, सब भावनाओं का खेल है यहां कोई भी प्रोफेशनल डांसर नही है बस आप गाने के बोल को फील करते जाए और अपनी प्रतिक्रिया देते जाए अपने आप सब मस्त होता जाता है😊😊
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: