Buxar Top News: नया बाजार गोलीकांड में साथियों की गिरफ्तारी के बाद बौखलाहट में अपराधी, दी धमकी
Автор: Buxar Top News बक्सर टॉप न्यूज़
Загружено: 2021-03-11
Просмотров: 3264
Описание:
स्पीकर ऑन कर सुनाई अज्ञात व्यक्ति की आवाज कहा, अंजाम होगा बुरा
अपने पांच साथियों के जेल जाने के बाद बौखलाहट में है अपराधी
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: नया बाजार गोली कांड के बाद एक तरफ जहां पुलिस में 5 अपराध कर्मियों को उस मामले में संलिप्तता के आधार पर जेल भेज दिया वहीं, दूसरी तरफ इस मामले के 5 दिन बाद एक बार फिर अपराध कर्मियों के द्वारा दुकानदार को धमकी दी गई है. धमकी भी ऐसे-वैसे नहीं डायरेक्ट दुकान पर पहुंच कर. धमकी देने वाला अपराधी मोबाइल फोन पर अपने आका से बात करने की बात कह रहा था. इंकार करने पर उसने स्पीकर ऑन कर दिया और दूसरी ओर से यह आवाज आई कि तुमने जो ठीक किया वह ठीक नहीं किया अब अंजाम बुरा होगा. तुम्हारी वजह से मेरे साथ साथी जेल में चले गए हैं.बाद में डरे-सहमे में व्यवसायी ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है.
अगर एसपी नीरज कुमार सिंह ने इसके पूर्व पत्रकारों से बातचीत में बताया था कि एक ऐसे सफेदपोश का नाम सामने आ रहा है जिसने अपराधियों को बाइक मुहैया कराई थी उस को चिन्हित किया जा रहा है तथा उसे भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा. उधर, गुरुवार की सुबह एक बार फिर खुलेआम धमकी देने का मामला सामने आया जिससे कि व्यवसायी दहशत में है.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: