Sagwaan Movie Premier Mumbai Himanshu Singh Rajawat, Ali Khan ,K.K. Goswami, Sunil Pal ,Ehshan Khan.
Автор: EM Media Group
Загружено: 2026-01-15
Просмотров: 5
Описание:
अजय देवगन और अक्षय कुमार नहीं, ये है रीयल पुलिसवाला! मुंबई प्रीमियर में दिखा फ़िल्म 'सागवान' का असली सिंघम
मुंबई | 14 जनवरी 2026: मायानगरी मुंबई के रेड कार्पेट पर आज एक ऐसा मंजर दिखा जिसने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को सोचने पर मजबूर कर दिया। अक्सर पर्दे पर 'सिंघम' और 'दबंग' जैसे किरदारों को देखकर तालियां बजाने वाली मुंबई ने आज एक असली जांबाज पुलिस ऑफिसर का फिल्मी अवतार देखा। मौका था उदयपुर के सीआईडी इंस्पेक्टर हिमांशु सिंह राजावत की बहुचर्चित फिल्म 'सागवान' के भव्य प्रीमियर का
रीयल वर्दी का रील टशन
14 जनवरी, मकर संक्रांति के शुभ दिन पर जब हिमांशु सिंह राजावत अपनी टीम के साथ प्रीमियर में पहुंचे, तो वहां मौजूद बॉलीवुड हस्तियां दंग रह गईं। आमतौर पर एक्टर्स पुलिस की भूमिका निभाने के लिए महीनों ट्रेनिंग लेते हैं, लेकिन यहाँ एक ऐसा शख्स था जो दिन में कानून की रक्षा करता है और रात को कैमरे के पीछे समाज को आइना दिखाता है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अली खान और वरिष्ठ कलाकार रमेश गोयल ने राजावत के अंदाज को देखते हुए कहा, "हमने पर्दे पर कई सिंघम देखे हैं, लेकिन आज एक रीयल सिंघम को पर्दे पर उतरते देख रहे हैं। यह फिल्म बॉलीवुड के बनावटी पुलिसिया ड्रामे को कड़ी चुनौती देगी।"
25 साल बाद राजस्थानी सिनेमा का 'नेशनल' धमाका
फिल्म 'सागवान' ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पिछले 25 वर्षों में यह पहली ऐसी राजस्थानी फिल्म है जिसकी पूरी स्टारकास्ट और क्रू (एक्टर से लेकर एडिटर, कैमरा मैन तक) स्थानीय राजस्थान से है। फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे 16 जनवरी को एक साथ 5 बड़े राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में रिलीज किया जा रहा है।
अंधविश्वास के खिलाफ जंग
प्रीमियर के दौरान मौजूद सुनील पाल, नीरज भारद्वाज और ताहिर कमाल खान ने फिल्म के विषय की जमकर सराहना की। 'सागवान' किसी काल्पनिक कहानी पर नहीं, बल्कि राजावत के अपने करियर की रीयल केस फाइलों पर आधारित है। यह फिल्म मेवाड़ के जंगलों में फैले उस खौफनाक अंधविश्वास की पोल खोलती है, जो आज भी मासूमों की जान का दुश्मन बना हुआ है।
"यह फिल्म उन फिल्मकारों के मुंह पर करारा तमाचा है जो कहते हैं कि फिल्म चलाने के लिए अश्लीलता जरूरी है। सेंसर बोर्ड ने इसे बिना किसी कट के 'U' सर्टिफिकेट दिया है।" - हिमांशु सिंह राजावत
मुंबई प्रीमियर की इस सफलता ने साफ कर दिया है कि 16 जनवरी को जब 'सागवान' थिएटर्स में उतरेगी, तो सिर्फ राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरा देश इस रीयल पुलिसिया जांबाजी का गवाह बनेगा।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: