3 मुखी रुद्राक्ष के अद्भुत फायदे ! Amazing Benefits of Wearing 3 Mukhi Rudraksha ! Life Grow !
Автор: Rk Sukhija
Загружено: 2024-06-13
Просмотров: 4062
Описание:
शास्त्रों में रुद्राक्ष को भगवान शिव का ही रूप माना जाता है। रुद्राक्ष को धारण करने वाले लोगों के जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जो लोग रुद्राक्ष धारण करते हैं, उनके ऊपर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के अश्रुओं से हुई है। रुद्राक्ष धारण करने से धार्मिक ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी होता है। रुद्राक्ष कई प्रकार के होते हैं। इन सभी रुद्राक्ष की अपनी एक अलग महिमा होती है। इन्ही में से एक है तीन मुखी रुद्राक्ष। 3 मुखी रुद्राक्ष (3 Mukhi Rudraksha) की सतह पर 3 प्राकृतिक रेखाएं होती हैं, जो उसकी असली होने की पहचान को दर्शाता है।
3 मुखी रुद्राक्ष का स्वामी ग्रह और लाभ
तीन मुखी रुद्राक्ष का स्वामी ग्रह सूर्य है और तीन मुखी रुद्राक्ष के अधिपति देवता अग्नि देव हैं ! यह अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है और भगवान रुद्र (भगवान शिव का दूसरा रूप) की परिवर्तनकारी ऊर्जाओं से जुड़ा है। तीन मुखी रुद्राक्ष को त्रिशक्तियों का प्रतीक माना जाता है। रुद्राक्ष के तीन मुख ब्रह्मा, विष्णु और महेश् की शक्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो सृजन, संरक्षण और विनाश का प्रतीक हैं।.......
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: