UP Lekhpal Exam: Paper Leak Press Conference Disrupted in Prayagraj | Interview
Автор: The Wire
Загружено: 2026-06-03
Просмотров: 9774
Описание:
उत्तर प्रदेश में 21 मई को हुई लेखपाल परीक्षा को लेकर छात्र पिछले कुछ दिनों से पेपर लीक के आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन प्रयागराज में इस मुद्दे को लेकर स्थानीय प्रशासन और योगी सरकार ने जो रुख अपनाया है, वह कई सवाल खड़े करता है।
पिछले दो दिनों में प्रयागराज में एक ओर तीन कोचिंग संस्थानों को सील किया गया, जिनके संचालकों ने कथित तौर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के प्रति समर्थन जताया था। वहीं दूसरी ओर, 1 जून 2026 को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की पेपर लीक से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस को स्थानीय प्रशासन द्वारा कथित तौर पर बाधित करने का प्रयास किया गया।
The Wire ने 1 जून की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता कमल कृष्ण राय (के.के. राय) से बातचीत की। उन्होंने सरकारी रुख की आलोचना करते हुए कहा, “हम कह रहे हैं पेपर लीक रोकिए, सरकार कह रही है पेपर लीक पर चर्चा रोकिए।”
आखिर पेपर लीक से जुड़े विरोध प्रदर्शनों को लेकर सरकार और प्रशासन का रुख इतना सख्त क्यों नजर आ रहा है? जानने के लिए देखिए अधिवक्ता के.के. राय से हुई पूरी बातचीत।
यह साक्षात्कार 01 जून 2026 को रिकॉर्ड किया गया था।
Join The Wire's Youtube Membership and get exclusive content, member-only emojis, live interaction with The Wire's founders, editors and reporters and much more. Memberships to The Wire Crew start at Rs 89/month. / @thewirenews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: