Budi To Jolingkong । Adi Kailash Road । Dharchula । Kailash Mansarovar Route ।
Автор: Himalayan Boy
Загружено: 2022-05-21
Просмотров: 65995
Описание:
इस दुनियां में कुल पांच कैलाश की उपस्थिति मानी जाती है जिनमें श्रीखंड महादेव ,मणिमहेश ,किन्नर कैलाश और आदि कैलाश भारत में हैं जबकि कैलाश मानसरोवर तिब्बत में है। आदि कैलाश ,कैलाश मानसरोवर की प्रतिकृति ( Replica ) है इसलिए इसे "छोटा कैलाश " भी कहते हैं। हम जैसे जो लोग कैलाश मानसरोवर नहीं जा पाते वो भारत के उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ के जौलिंगकोंग स्थित "आदि कैलाश " के दर्शन कर स्वयं को कृतार्थ मान लेते हैं।
अब आते हैं आदि कैलाश यात्रा पर। और सबसे पहले बात करेंगे कौन -कौन से डॉक्यूमेंट की आपको जरुरत पढ़ेगी। आदि कैलाश और ॐ पर्वत दोनों ही भारत -तिब्बत की सीमा के नजदीक पड़ते हैं इसलिए मूल निवासियों के अलावा अगर वहां कोई जाता है तो उसे SDM -धारचूला से परमिशन लेनी होती है जिसे इनर लाइन परमिट कहते हैं। इनर लाइन परमिट पर उन स्थानों के नाम लिखे होते हैं जहां आप जा सकते हैं और समयावधि भी लिखी होती है। आदि कैलाश और ॐ पर्वत यात्रा के लिए अधिकतम 6 से 9 दिन का इनर लाइन परमिट मिलता है और अगर आप इससे ज्यादा दिन रुकते हैं या इनर लाइन पास में लिखे स्थानों के अलावा और कहीं जाते हैं तो उत्तराखंड पुलिस और ITBP आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकती है।
इनर लाइन पास के लिए आपको अपने लोकल पुलिस स्टेशन से PCC (पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट ) लेकर जाना होता है , मतलब चरित्र प्रमाण पत्र। ये इस बात का प्रमाण होता है कि आपके ऊपर कोई केस तो नहीं चल रहा ? PCC लेकर सीधे धारचूला के राजकीय अस्पताल में जाइये वहां मेडिकल की फॉर्मेलिटी कराइये । बस 28 रूपये की सरकारी पर्ची कटाइये , 10 मिनट में आपका मेडिकल सर्टिफिकेट मिल जाएगा। ध्यान रखियेगा कि मेडिकल सर्टिफिकेट सिर्फ धारचूला का ही चलेगा। अब आप इनर लाइन पास के लिए जा रहे हैं तो कुछ चीजें चेक करिये :
1 . Police Clearance Certificate (PCC)
2. पहिचान पत्र (original )-Adhar Card + ज़ेरॉक्स कॉपी
3 . Medical Certificate (Original )
4 . Affidavit ( वहीँ SDM ऑफिस के पास नोटरी बैठता है वहां से बन जाता है कुछ पैसे देकर )
5 . (2) पासपोर्ट साइज के फोट
6 . आदि कैलाश और ॐ पर्वत यात्रा का फॉर्म
7 . कोविड सेकंड डोज या फिर थर्ड डोज का सर्टिफिकेट
ये सब चीजें लेकर आप SDM ऑफिस चले जाइये, आपको कुछ देर के बाद इनर लाइन पास मिल जाएगा और आप बिना हिचक अपनी आदि कैलाश यात्रा शुरू कर पाएंगे। इनर लाइन पास ही इस यात्रा में आपका सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होने वाला है इसलिए इसे बहुत संभालकर रखें। जहाँ -जहां आप जाएंगे, आपसे जाते हुए और आते हुए आपका इनर लाइन पास देखा जाएगा और आपका आने और वहां से जाने का समय रजिस्टर में नोट किया जाएगा।
ध्यान रखे, एसडीएम ऑफिस रविवार, सेकंड सैटरडे, फोर्थ सैटरडे और नॉर्मल ऑफिस हॉलीडे में बंद रहता है। तो ये ध्यान दे कर ही प्लानिंग करे ट्रिप की।
आप खुद की कार से जा सकते है, बाइक से जा सकते है, शेयरिंग टैक्सी से जा सकते है या फिर पूरी टैक्सी बुक कर के भी। धारचूला से आगे कोई पेट्रोल पंप नहीं है तो ध्यान में जरूर रखना है। धारचूला से आदि कैलाश फिर ॐ पर्वत फिर धारचूला का डिस्टेंस लगभग 250 किलोमीटर का है। तो आपकी गाड़ी इतना डिस्टेंस कर पाएगी टैंक में, ये जरूर ध्यान दे।
आखरी में रास्ता बहुत खराब है, रोड कटिंग और ब्लास्टिंग की वजह से। यहां चलाना ऐसा है जैसे आप रोड में कम, पथरो में ज्यादा चला रहे हो। मैंने बहुत सारी कार रास्ते मे देखी बाहर की, जिन्होंने वापसी होने की सोची, जो चलाने में असमर्थ थे। चढ़ाई में उनसे गाड़ी चढ़ नही रही थी, इससे वहा पूरा जाम हो रखा था। ऐसा बिल्कुल ना करे, अगर आपको अनुभव कम है पहाड़ों में चलाने का तो कृपया करके आप यहां गाड़ी ना लाए। ये शिमला मनाली वाली पहाड़ी रोड बिलकुल नहीं है। आप एक टाइम पे 6000 फीट से सीधा 14000 फीट की उंचाई वाली रोड में जायेंगे। यहां मैने देखा आर्मी का शक्तिमान भी चढ़ने में दिक्कत करती है। यहां टैक्सी भी 4x4 चलती है, यहां अगर आप 4x4 लेके आए तो ज्यादा अच्छा है। ये में आपको बार बार क्यों के रहा, क्युकी यहां रोड बन रही है अभी भी। क्युकी में 2 दिन पहले ही जा के आया हु, वहा का ग्राउंड लेवल क्या है, वही सच्चाई में बताने की कोशिश कर रहा सबको।
आदि कैलाश
ज्योलिंगकांग ( व्यास वैली)
धारचूला ( उत्तराखण्ड )
15/05/2022
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: