Rohtak: रोहतक में शादी के 8 महीने बाद युवती की मौत,ससुराल में पानी की टंकी में मिली लाश | Alive News
Автор: ALIVE NEWS
Загружено: 2026-08-17
Просмотров: 5739
Описание:
Rohtak: रोहतक में शादी के 8 महीने बाद युवती की मौत, ससुराल में पानी की टंकी में मिली लाश
रोहतक में 22 वर्षीय विवाहिता का शव ससुराल की छत पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी में मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कार की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव पानी की टंकी में डालने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि बेटी के ससुराल की तरफ से पहले फोन कर कहा गया कि वह कहीं गायब हो गई है। एक घंटे बाद सूचना दी कि उसका शव पानी की टंकी में मिला है। मायके पक्ष ने पति, सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। झज्जर के माछरौली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में अपनी बेटी चेतना की शादी रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी मनीष से की थी। मनीष सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए चेतना को प्रताड़ित कर रहे थे। मामले को लेकर दो-तीन बार घरेलू स्तर पर पंचायत भी हुई, जिसमें ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया गया। वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने कई बार चेतना के ससुराल जाकर परिवार के लोगों से बात की और हाथ-पैर जोड़कर बेटी को परेशान न करने की अपील की। आरोप है कि चेतना का पति मनीष कार देने की मांग कर रहा था। 15 अगस्त को भी वह बेटी की ससुराल गया था और परिवार के लोगों को समझाकर वापस आया। वह चेतना को अपने साथ घर ले जाना चाहता था, लेकिन ससुराल वालों ने उसे भेजने से मना कर दिया। इस दौरान उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और चेतना को धमकाया।
#RohtakNews #RohtakCrime #RohtakMurderCase #DowryCase #ChetnaDeathCase #HaryanaNews #HaryanaCrime #MarriageDeath #WaterTankDeath #PoliceInvestigation #RohtakLatestNews #BreakingNews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: