Antarctica में ये PENGUIN अकेला क्यों चल रहा है? Viral Penguin Story Explained Death| Documentary
Автор: Prabhat Khabar
Загружено: 2026-01-25
Просмотров: 31547
Описание:
2007 में मशहूर फिल्ममेकर वर्नर हर्ज़ोग की डॉक्यूमेंट्री Encounters at the End of the World का एक छोटा सा सीन आज सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।इस सीन में पेंगुइनों के एक झुंड से अलग होकर एक अकेला पेंगुइन, अपने खाने की जगह और कॉलोनी को छोड़कर अंटार्कटिका के पहाड़ों की ओर बढ़ता हुआ दिखता है — लगभग 70 किलोमीटर दूर, एक तय मौत की तरफ.
हर्ज़ोग बताते हैं कि अगर इस पेंगुइन को ज़बरदस्ती वापस उसके झुंड में भी छोड़ दिया जाए, तो वह फिर उसी दिशा में चल पड़ता है।इंटरनेट ने इसे नाम दिया — “निहिलिस्ट पेंगुइन.
निहिलिज़्म का मतलब है — जब ज़िंदगी, नियम, मंज़िल और मतलब सब बेकार लगने लगें।शायद इसी वजह से लाखों लोग इस पेंगुइन के अकेलेपन में अपना अकेलापन देख पा रहे हैं.
इस वीडियो से जुड़े कई सोशल मीडिया ट्रेंड सामने आए —“Be Penguin, Go Where You Really Belong”दिल्ली पुलिस का हेलमेट अवेयरनेस पोस्टNetflix का मज़ाकिया क्रिएटिव, Penguin written by Imtiaz Ali
अब खुद वर्नर हर्ज़ोग ने भी इस वायरल पेंगुइन पर रिएक्ट किया है।उनका कहना है कि उन्हें हैरानी है कि 20 साल पहले बनाई गई उनकी डॉक्यूमेंट्री का एक पेंगुइन आज इतनी गहरी मानवीय भावनाओं को छू रहा है.
हर्ज़ोग के मुताबिक यह कहानी सिर्फ एक पेंगुइन की नहीं, बल्कि प्रकृति की उस बेरुखी की है, जिसे वो हमेशा दिखाते आए हैं जहाँ nature को इंसान से कोई फर्क नहीं पड़ता।
इस वीडियो में हम बात करेंगे निहिलिस्ट पेंगुइन की असली कहानीइंसान और अकेलेपन का कनेक्शनWerner Herzog का nature पर अलग नजरियाक्यों modern society में loneliness बढ़ रही है.
#निहिलिस्टपेंगुइन#ViralPenguin#WernerHerzog#PenguinLoneliness#अकेलापन#NihilismHindi#DocumentaryExplained#NatureVsHuman#InternetTrends#Antarctica
Produced by: Kirti
Edited by: Prashant Tewari
Official Website: https://www.prabhatkhabar.com/
Install Prabhat Khabar Android App: https://play.google.com/store/apps/de...
Subscribe to our Channel: / prabhatkhabartv
Like us on Facebook: / prabhat.khabar
Follow us on Twitter: / prabhatkhabar
Follow us on Instagram: / prabhat.khabar
For Grievance related queries visit https://www.prabhatkhabar.com/grievance
About The Company:
वर्ष 1984 में स्थापित न्यूट्रल पब्लिशिंग हाउस लिमिटेड भारत के शीर्ष मीडिया एवं संचार समूहों में एक है. यह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में सक्रिय है. इसके फ्लैगशिप ब्रांड का नाम है प्रभात खबर. कंपनी मोबाइल और गांवों के लिए निकलने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र के जरिये इवेंट एवं आउटडोर, इंटरनेट, वैल्यू ऐडेड सर्विसेज भी देती है.
प्रभात खबर महज एक समाचार पत्र नहीं है. यह लोगों की आवाज और आत्मा बन चुकी है. पत्रकारिता को समर्पित इस समाचार पत्र ने पत्रकारीय धर्म और उसके पारंपरिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया. इस संस्थान ने सदैव पत्रकारिता के मूल्यों का पालन किया. आज के दिन में प्रभात खबर भारत के सबसे ज्यादा प्रसारित हिंदी समाचार पत्रों की लिस्ट में सातवें नंबर (IRS Q4 2012) पर है. पाठक संख्या की वृद्धि के मामले में देश के 10 सबसे तेजी से बढ़ते हिंदी समाचार पत्रों में यह अखबार शीर्ष पर था. इस समाचार पत्र की संपादकीय टीम ने सुशासन और पाठक केंद्रित ऐसे विषयों को उठाया, जो आगे चलकर मुद्दा बन गया. प्रभात खबर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और कोलकाता में प्रकाशित और प्रसारित होता है.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: