अधिगम का अर्थ एवं परिभाषा । adhigam ka arth evan paribhaasha । 2023 । Free notes । Edition class
Автор: Edition class
Загружено: 2023-01-15
Просмотров: 74
Описание:
अधिगम का अर्थ एवं परिभाषा । Meaning and definition of learning । adhigam ka arth evan paribhaasha । 2023 । Free notes
अधिगम का अर्थ है। - सीखना । यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जो जीवनपर्यन्त चलती रहती है एवं जिसके द्वारा हम ज्ञान अर्जित करते हैं।
प्रेसी के अनुसार, "सीखना हम उस अनुभव को कहते हैं, जिसके द्वारा हमारे व्यवहार में परिवर्तन होता है तथा हमारे व्यवहार को नई दिशा मिलती है।"
अधिगम व्यक्तित्व के सभी अंगों के विकास में सहायक होता है। इसके द्वारा जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
रटकर विषय-वस्तु को याद करने को अधिगम नहीं कहा जा सकता। यदि छात्र किसी विषय वस्तु के ज्ञान के आधार पर कुछ परिवर्तन करने एवं उत्पादन करने अर्थात् ज्ञान का व्यावहारिक प्रयोग करने में सक्षम हो गया हो, तभी उसके सीखने की प्रक्रिया को अधिगम के अन्तर्गत रखा जा सकता है।
अधिगम के प्रकार:-
1. क्रियात्मक अधिगम :- क्रियात्मक अधिगम में सीखने के लिए क्रियाओं के स्वरूप और क्रियाओं की गति पर ध्यान दिया जाता है। प्रारम्भिक बाल्यावस्था में हम अनेक प्रकार के गतिवाही कौशलों को अर्जित करते हैं; उदाहरण- बाल्यावस्था में किसी वस्तु तक पहुँचने, उसे पहचानने या समझने आदि का प्रयास करना, बिना किसी सहारे के खड़े होना या चलने का प्रयास करना आदि साधारण गतिवाही क्रियाओं को सीखा जाता है।
2. शाब्दिक अधिगम :- शाब्दिक अधिगम में संकेतों, चित्रों, शब्दों, अंकों आदि के माध्यम से सीखना होता है। इस प्रकार के सीखने में सार्थक तथा निरर्थक दोनों ही प्रकार की सामग्री का प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार शाब्दिक अधिगम में धीरे-धीरे सरल समस्याओं के समाधान से क्रमश: जटिल समस्याओं का समाधान करना तथा वैज्ञानिक आविष्कार, यन्त्रों और उपकरणों के निर्माण आदि का शिक्षण होता है।
3. विचारात्मक अधिगम :- विचारात्मक अधिगम में व्यक्ति समाज में दैनिक जीवन के अनुभवों को देखकर या सुनकर एवं उस पर विचार करके जो कुछ भी सीखता है, वह विचारात्मक अधिगम के अन्तर्गत आता है। इस अधिगम में मनुष्य अपनी शारीरिक क्षमताओं की अपेक्षा मानसिक ( बौद्धिक ) क्षमताओं का प्रयोग करता है।
YouTube video tags
adhigam ka arth evan paribhaasha,अधिगम का अर्थ एवं परिभाषा,Meaning and definition of learning,अधिगम शैली का अर्थ एवं परिभाषा लिखिए,अधिगम का अर्थ और प्रकार,शिक्षण अधिगम का अर्थ,शिक्षण अधिगम के प्रकार,अधिगम के सिद्धांअधिगमत का वर्गीकरण,अधिगम के सिद्धांत नोट्स,अधिगम के सिद्धांत की ट्रिक,अधिगम के सिद्धांत ncert,अधिगम सिद्धांत के प्रतिपादक,adhigam ka arth kya hai,adhigam ki paribhasha,adhigam ki paribhasha bataiye,adhigam ki prakriya,adhigam ki prakriya ko samjhaie,
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: