बलिया कोर्ट में वकीलों का "गोरिल्ला युद्ध": न्याय के मंदिर में शर्मनाक संग्राम..
Автор: Bharat Media
Загружено: 2025-06-13
Просмотров: 2458
Описание:
बलिया कोर्ट में वकीलों का "गोरिल्ला युद्ध": न्याय के मंदिर में शर्मनाक संग्राम
#hindinews #districtcourt #advocate #hindinews #news #trending #ballia #bharatmedia
बलिया जिला न्यायालय परिसर, जिसे न्याय का मंदिर कहा जाता है, उस वक्त रणभूमि में तब्दील हो गया जब वकीलों के दो गुट आपस में भिड़ गए. एक मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. ये ऐसी घटना थी जिसने न सिर्फ वकालत पेशे को शर्मसार किया है, बल्कि हमारी न्याय प्रणाली की गरिमा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
देखते ही देखते कोर्ट परिसर में लात-घूंसे और कुर्सियाँ चलने लगीं. दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुल पाँच अधिवक्ताओं के घायल होने की पुष्टि हुई है. इन घायल वकीलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों की टीम घायलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: