डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर में UP ने बनाया रिकॉर्ड | Direct Benefit Transfer | Uttar Pradesh
Автор: Baten UP Ki
Загружено: 2021-11-09
Просмотров: 6527
Описание:
यूं तो हमारा उत्तर प्रदेश आये दिन नए बुलंदियों को छू रहा है पर नयी सफलता की बात करें उत्तर प्रदेश ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर में एक तरह का कीर्तिमान स्थापित किया है। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी (डीबीटी) के माध्यम से 2.75 लाख करोड़ रुपये का वितरण किया है।
सबसे पहले समझिये क्या है डीबीटी
वर्तमान में केंद्र सरकार कई योजनाओं के तहत सब्सिडी देती है. यह सब्सिडी लाभार्थियों (Beneficiaries) तक या तो उनके खाते में सीधे ट्रांसफर कर दिया जाता है या फिर उस स्कीम के तहत दिए जाने वाले प्रोडक्ट या सर्विस की कीमत बाजार भाव से कम होती है. इस दूसरे विकल्प के तहत केंद्र सरकार लाभार्थियों के हाथ में पैसे न देकर उनकी तरफ से उस एजेंसी या संस्था को पैसे ट्रांसफर करती है जो प्रोडक्ट या सर्विस इन लाभार्थियों तक कम कीमत में पहुंचा रहे हैं. जब किसी भी योजना के तहत केंद्र सरकार सीधे तौर पर लाभार्थियों के खाते में पैसे ट्रांसफर करती है तो उसे ही 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' कहा जाता है.
और आसान भाषा में समझे तो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी 2013 को शुरू किया गया था। Direct Benefit Transfer का उद्देश्य सीधे लोगों के बैंक खाते में सब्सिडी ट्रांसफर करना है। भारत सरकार ने क्रेडिट ट्रांसफर में लीकेज और देरी को कम करने के लिए Direct Benefit Transfer की यह योजना शुरू की।
#DirectBenefitTransfer
========================================================================================
अगर आपको हमारी खबरें अच्छी लग रही हैं तो कृपया हमें फीडबैक जरूर दें। साथ ही हमारे पेज को लाइक, शेयर और सब्स्क्राइब करना ना भूले।
YouTube: https://bit.ly/batenupkiYT
Facebook: https://bit.ly/batenupkiFB
Instagram: https://bit.ly/BatenUPKiInstagrampage
-----------------------------------------------------------------------धन्यवाद----------------------------------------------------------------------
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: