IFS | Innovative farming system models for small farmers | समेकित कृषि प्रणाली
Автор: ICAR-RCER, Patna
Загружено: 2025-02-20
Просмотров: 245
Описание:
भारत में 80% से ज्यादा किसान छोटे और सीमांत जोत वाले हैं | इनके सशक्तिकरण एवं विकसित भारत 2047 लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समेकित कृषि प्रणाली एक व्यवहारिक विकल्प है | यह मॉडल खाद्य, पोषण और पर्यावरण सुरक्षा की प्राप्ति हेतु एक टिकाऊ तरीका है, जिसमें मुख्य जोर कृषि संसाधनों के पुनर्चक्रण को अधिकतम करने और बाह्य संसाधनों के उपयोग को न्यूनतम करने पर रहता है।
इस मॉडल में कई कृषि गतिविधियों जैसे फसल उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन, बहुउद्देशीय वृक्ष, चारा फसल एवं अन्य सहायक आय सृजन घटकों को एकीकृत किया जाता है, जिससे प्रति इकाई क्षेत्र में उत्पादन, रोजगार और आय में वृद्धि होती है एवं प्राकृतिक संसाधनों जैसे मिट्टी, जल, जैव विविधता आदि का इष्टतम उपयोग किया जा सकता है । वर्ष भर पोषण सुरक्षा समेकित कृषि प्रणाली के प्रमुख लाभों में से एक है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा विभिन्न कृषि पारिस्थितिकी तंत्र के लिए 1 एकड़ और 2 एकड़ समेकित कृषि प्रणाली मॉडल विकसित किया गया है, जिसमें धान्य फसल जैसे धान, गेहूँ, मक्का; बागवानी फसल जैसे सब्जियां एवं फल; पशुधन जैसे (गाय, बकरी, मुर्गी, बत्तख); मछली, चारा फसल, बहुउद्देशीय पेड़ जैसे कटहल, मोरिंगा, आम आदि के साथ-साथ वैकल्पिक आय सृजन गतिविधियों जैसे पोषण वाटिका, मशरूम की खेती, वर्मीकंपोस्टिंग, बायोगैस, मधुमक्खी पालन आदि को एकीकृत किया गया है।
ये 1 और 2 एकड़ के समेकित कृषि प्रणाली मॉडल 115000 से 210000 रुपये की शुद्ध आय और 85 से 275 कार्य दिवस का अतिरिक्त रोजगार भी दे रहे हैं।
इन समेकित कृषि प्रणाली मॉडलों के माध्यम से जल उत्पादकता में वृद्धि, पोषक तत्वों के उपयोग की दक्षता और मृदा स्वास्थ्य में सुधार प्राप्त होता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मॉडलों में कई घटकों की भागीदारी के कारण प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों में किसानों के लिए जोखिम कम हो जाता है।
किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति तथा उनके स्थान विशेष को ध्यान में रखकर इन मॉडलों में आवश्यक परिवर्तन कर इन्हें किसान बंधुओं तक पहुंचाया जा रहा है |
#ifs #icar #icarrcer #rcerpatna #patna #iarihubpatna #agriculture #ICARRCER #SilverJubilee #KisanMela #AgriInnovation #ViksitBharat
#youtube #video
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: