Harak Singh Rawat को दल- बदलू क्यों कहते हैं? Congress को जिताने के लिए प्लान तैयार! | Interview
Автор: Hill Mail
Загружено: 2026-07-12
Просмотров: 7672
Описание:
हरक सिंह रावत उत्तराखंड की राजनीति के एक बेहद चर्चित, प्रभावशाली और कद्दावर नेता हैं। वे अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं और अक्सर अपने दलबदल व बेबाक बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। 1991 में वे पौड़ी गढ़वाल से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए और कल्याण सिंह सरकार में सबसे कम उम्र के राजस्व मंत्री बने। राज्य बनने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। वे लगातार विधानसभा चुनाव जीतते रहे हैं और उन्होंने राज्य की कई अलग-अलग सीटों (जैसे रुद्रप्रयाग, कोटद्वार, लैंसडौन) से चुनाव जीतकर अपनी मजबूत पकड़ साबित की। साल 2016 में हरीश रावत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले विधायकों में हरक सिंह रावत मुख्य चेहरा थे। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। 2017 से 2022 तक वे त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी की सरकार में कैबिनेट मंत्री (वन, पर्यावरण और श्रम विभाग) रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया, जिसके बाद वे दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए। 2027 विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने हरक सिंह रावत को महत्वपूर्ण भूमिका दी है। हरक सिंह रावत उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं। इस बार कांग्रेस की चुनावी तैयारियां, हरक सिंह का राजनैतिक करियर और उनकी दल- बदल की राजनीति पर प्रमुख सवाल जवाब हुए।
पहाड़ों की चोटी से लेकर शहरों के मैदान तक की तमाम खबरें देखिए। देहरादून की सिसायत का हाल या देवभूमि में पलायन की मार, हर मुद्दा आपके साथ मिलकर उठाएंगे। बनेंगे पहाड़ की आवाज़, जुड़िए हमारे साथ और उत्तराखंड की खबरों के लिए Hillmail Youtube Channel को अभी Subscribe कीजिए!
#Uttarakhand #Pahad #News #Uttarakhandnews #hillmail #haraksinghrawat #congress #inc #haraksingh #uttarakhandcongress #congressparty #interview
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: