बलराम ने नदियों का प्रवाह रोका | श्री कृष्ण ने याद दिलाया धर्म का कर्तव्य | श्री कृष्ण महिमा
Автор: Shree Krishna
Загружено: 2025-06-22
Просмотров: 13433
Описание:
बलराम को जब प्रद्युम्न के हरण की बात पता चलती है तो वह अपनी सेना को चारों दिशाओं में उसका पता लगाने को भेजता है। जब कोई भी गुप्तचर प्रद्युम्न को ढूँढने में सफल नहीं होता तो बलराम को क्रोध आ जाता है और वह सारे संसार को नष्ट करने के लिए अपने हल को उठा लेते हैं और निकल पड़ते हैं। नारद मुनि बलराम का क्रोध देख श्री कृष्ण को बलराम को शांत करने के लिए कहते हैं। बलराम जैसे ही अपने हल को पृथ्वी पर मरते हैं तो पृथ्वी पर समस्त नदियों का जल प्रवाह रोक देते है जिस से पृथ्वी पर भूचाल आ जाता है।
बलराम जैसे ही अपने हल को पृथ्वी पर मरते हैं तो पृथ्वी पर समस्त नदियों का जल प्रवाह रोक देते है जिस से पृथ्वी पर भूचाल आ जाता है। बलराम नदियों का प्रवाह तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक प्रद्युम्न वापस नहीं मिल जाता। श्री कृष्ण बलराम को रोकते हैं पर वह नहीं रुकते। बलराम प्रद्युम्न के बारे में श्री कृष्ण से पूछते हैं तो श्री कृष्ण बलराम को उनकी असलियत दिखाने के लिए दिव्य दृष्टि देते हैं और उन्हें अपने जनम और कर्तव्य का ज्ञान हो जाता है। श्री हरी बलराम को बताते हैं की प्रद्युम्न के माध्यम से शम्भ्रासुर का वध होना तय है इसलिए आप अपने हल को ज़में से निकलने के लिए कहते हैं। बलराम अपना हल श्री कृष्ण के कहने से निकल लेते हैं और नदियों का प्रवाह वापस से शुरू हो जाता है।
श्रीकृष्णा, रामानंद सागर द्वारा निर्देशित एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है। मूल रूप से इस श्रृंखला का दूरदर्शन पर साप्ताहिक प्रसारण किया जाता था। यह धारावाहिक कृष्ण के जीवन से सम्बंधित कहानियों पर आधारित है। गर्ग संहिता , पद्म पुराण , ब्रह्मवैवर्त पुराण अग्नि पुराण, हरिवंश पुराण , महाभारत , भागवत पुराण , भगवद्गीता आदि पर बना धारावाहिक है सीरियल की पटकथा, स्क्रिप्ट एवं काव्य में बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ विष्णु विराट जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसे सर्वप्रथम दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित 1993 को किया गया था जो 1996 तक चला, 221 एपिसोड का यह धारावाहिक बाद में दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट हुआ, रामायण व महाभारत के बाद इसने टी आर पी के मामले में इसने दोनों धारावाहिकों को पीछे छोड़ दिया था,इसका पुनः जनता की मांग पर प्रसारण कोरोना महामारी 2020 में लॉकडाउन के दौरान रामायण श्रृंखला समाप्त होने के बाद ०३ मई से डीडी नेशनल पर किया जा रहा है, TRP के मामले में २१ वें हफ्ते तक यह सीरियल नम्बर १ पर कायम रहा।
In association with Divo - our YouTube Partner
#shreekrishna #shreekrishnamahina #krishna #krishnamahima
Повторяем попытку...

Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: