दिल्ली में बाढ़ की दस्तक, कई इलाके जलमग्न! | Ground Report
Автор: newslaundry
Загружено: 2025-09-06
Просмотров: 33357
Описание:
#yamuna #delhifloods #yamunaflood
यमुना नदी उफनाई हुई है और देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से बाढ़ की चपेट में है. लगातार बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के बाद यमुना का जलस्तर ख़तरनाक स्तर से ऊपर पहुंच गया है. नतीजा निचले इलाकों में पानी भर गया है, सड़कें नदी जैसी नज़र आ रही हैं और हज़ारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है.
आईटीओ, मजनू का टीला, यमुना बाज़ार, यमुना खादर, वज़ीराबाद और लोहे का पुल जैसे कई अहम इलाक़ों में पानी भर चुका है. रिंग रोड पर पानी भर जाने से यातायात का आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस आपदा के मद्देनज़र शहर के कई स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है वहीं प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. राजधानी में एनडीआरएफ की चार टीमें लगाई गई हैं जिनके द्वारा अबतक 1,150 लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.
हमने दिल्ली के सभी बाढ़ प्रभावित इलाक़ों और राहत शिविरों का दौरा किया और लोगों से उनकी परेशानियां जानने की कोशिश की.
देखिए हमारी यह ग्राउंड रिपोर्ट -
न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें : https://rzp.io/rzp/nlsm
अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app
न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें :
https://whatsapp.com/channel/0029Va5n...
न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V...
फेसबुक: / newslaundryhindi
ट्विटर: / nlhindi
इंस्टाग्राम: / newslaundryhindi
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: