मगध की गंगा। पटना में गंगा नदी का दृश्य। Ganga in Patna l Patna l Bihar l Ganga River l
Автор: Upadhyay Sudhir
Загружено: 2025-12-17
Просмотров: 60
Описание:
प्राचीन साम्राज्य मगध की राजधानी पाटलिपुत्र, गंगा नदी के किनारे स्थित है। वर्तमान में यह पटना नगर कहलाता है जो आधुनिक बिहार राज्य की राजधानी है। यहां गंगा नदी का विकराल स्वरूप देखने को मिलता है। एक किनारे से दूसरा किनारा दिखाई नहीं देता है। चूंकि पटना में गंगा नदी में सोन और गंडक नदी का संगम होता है अतः गंगा की जलराशि में अथाह वृद्धि होती है। यही वृद्धि गंगा नदी को विकराल रूप में दर्शाती है।
माना जाता है, कि प्राचीन पाटलिपुत्र नगर का अधिकांश भाग गंगा नदी की बाढ़ में बह गया था। आज गंगा नदी में प्राचीन मगध साम्राज्य के अवशेषों की प्राप्ति होती रहती है। जिससे प्रमाणित होता है कि प्राचीन पाटलिपुत्र नगर के अधिकांश अवशेष आज भी गंगा नदी में डूबे हुए हैं।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: