#PBNEWS24
Автор: PBNEWS24
Загружено: 2023-09-27
Просмотров: 43
Описание:
गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन ग्यारह हजार 11000 कार्यकर्ताओं द्वारा 28 अक्टूबर 2023 शरद पूर्णिमा दिन शनिवार को होगा।।
गायत्री शक्तिपीठ बासू डीहा गम्भीरपुर कोठा गगहा गोरखपुर के मंदिर प्रांगण मे 22-26 नवंबर 2023 की तिथियों मे 108 कुण्डी गायत्री महायज्ञ पावन प्रज्ञा पुराण कथा और उत्तर प्रदेश का पहला सप्त ऋषि मंदिर के साथ भारत में पहले माता पिता मन्दिर के स्थापना होना सुनिश्चित है यह कार्यक्रम वेदमूर्ति तपोनिष्ठ युग-ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य श्री के सुक्ष्म संरक्षण में तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान मे हो रहा है जिसका आयोजक अखिल विश्व गायत्री परिवार गोरखपुर है जिसके अपार सफलता हेतु एक जनपद स्तरीय गोष्ठी कल दिनांक 24 सितंबर दिन रविवार को 10 बजे से गायत्री शक्तिपीठ गगहा गोरखपुर में प्रारंभ होकर दोपहर देर तक चलती रही, बाबू श्री आलोक सिंह जी के अगुआई मे इस गोष्ठी मे गायत्री परिवार गोरखपुर शहर एवं सभी ब्लाकों के निष्ठावान शतप्रतिशत वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की सहभागिता रही ।।
क्रांतिदर्शी ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ युग-ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य श्री एवं गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार, गायत्री तपोभूमि मथुरा,पावन जन्मभूमि आंवलखेड़ा मे अटूट श्रध्दा विश्वास - आस्था एवं निष्ठा रखने वाले सभी ब्लाकों एवं शहर से पहुंचे कईयों सौ निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता की जिम्मेदारी अपने अपने कंधे पर उठा लिया।।
भूमि-पूजन गायत्री परिवार सहित गांव जवार ग्रामीण क्षेत्रों के 11000 कार्यकर्ताओं द्वारा शरद पूर्णिमा को सम्पन्न होगा।।
इस अवसर पर गोष्ठी मे अनिल पांडे ,अशोक तिवारी ,अवधेश विश्वकर्मा, पराग ,रामकरण यादव,रंजना राय, शिला सिंह,कुशुम यादव, कृष्णा सिंह, वीरेंद्र सिंह,योगेश्वर सिंह,विनय सिंह,गिरिजा शंकर,निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
संवाददाता
अवधेश शर्मा
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: