पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह 'बांसड़ा गैंग' का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
Автор: Baba ramdev news
Загружено: 2026-02-12
Просмотров: 330
Описание:
पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह "बांसड़ा गैंग' का पर्दाफाश, चोरी के मामले में 5 गिरफ्तार, तेना में 31 लाख की चोरी का खुलासा; मारवाड़ में दर्जनों वारदाते कबूली_
डीएसटी व पुलिस थाना शेरगढ की संयुक्त कार्यवाही शेरगढ़ |। डीएसटी जोधपुर ग्रामीण व शेरगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करके चोरी व नकबजनी गैंग के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
उप महानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस थाना शेरगढ़ क्षेत्र के तेना गांव में बाछड़ा गैंग के चोरो द्वारा 18 अगस्त की रात्रि में राजेंद्र कुमार पुत्र जसराज महाजन निवासी तेना के रहवासी घर के उपर छत के दरवाजे की जाली तोड़कर अन्दर घुसकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुराने वाली अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह ‘‘बाछड़ा गैंग‘‘ के 05 आरोपियों नरेन्द्र आर्य पुत्र प्रभुलाल बाछडा निवासी बरर्डीया थाना मनासा जिला नीमच (म.प्र.), सुमित पुत्र सुरेश बाछडा निवासी जेतपुरा थाना नीमच सीटी जिला नीमच (म.प्र.), सुनील पुत्र बन्नालाल निवासी बरखेडा थाना कुकडेश्वर जिला नीमच (म.प्र.), कारुलाल पुत्र ज्ञानसिह बाछडा निवासी बरखेडा थाना कुकडेश्वर जिला नीचम (म.प्र.) व शिशुपाल पुत्र श्री कैलाश निवासी बरर्डीया थाना मनासा जिला नीमच (म.प्र.) को गिरफ्तार करके बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 7 दिन के पुलिस रिमांड पर सोपा गया है।
राजेंद्र कुमार पुत्र जसराज महाजन निवासी तेना ने शेरगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की 18 अगस्त को वह और उनकी माताजी मकान के अंदर कमरे में कूलर लगाकर सो रहे थे रात्रि में मकान के ऊपर से अज्ञात चोर दरवाजे की जाली तोड़कर अंदर घुसे तथा घर के आंगन में बने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा बक्सा चोरी करके ले गए। बक्से के अंदर सोने का तिमणिया वजन 6 तोला, रखड़ी सेट बोरिया वजन पांच तोला, सोने की आढ़ तीन तोला, सोने का मुठिया (6 चूड़ी) तीन तोला, मंगलसूत्र 4 तोला, रखड़ी 4 तोला, मुरखी जोड़ी आधा तोला, रखड़ी सोने की आधा तोला, टोपस सोने का आधा तोला, सोने की अंगूठी नग 3 एक तोला, इस प्रकार सोने का जेवरात कुल वजन साढे 27 तोला एवं चांदी पायजेब जोड़ी 9 सेट वजन 1 किलोग्राम, चांदी की सिल्ली 500 ग्राम, चांदी गिलास एक नग 100 ग्राम, चांदी का प्याला 4 नग 400 ग्राम, चांदी के सिक्के 4 वजन 200 ग्राम, चांदी के पुराने सिक्के 25 वजन 400 ग्राम इस प्रकार चांदी जेवरात सहित कुल वजन दो किलो 600 ग्राम और लगभग 50 हजार रूपए रोकड़ बक्सा सहित चुरा कर ले गए। इस चोरी से उन्हें 31 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस चोरी की घटना को लेकर सीसीटीवी में 5 चोर घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे थे। तेना गांव में राजेंद्र कुमार महाजन के घर में चोरी की वारदात के तीन माह पहले शंकरलाल राठी के घर में भी डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी हुई थी। इनके अलावा शेरगढ़ क्षेत्र में दर्जनो चोरी की वारदातें हुई थी। पुलिस ने नकबजनी की वारदात की गम्भीरता को देखते हुवे वारदात का खुलाशा करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निर्देशन में व बालेसर के वृताधिकारी पुलिस राजेन्द्रसिंह के निकट सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया व शेरगढ़ थाना अधिकारी बुधाराम के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन करके नकबजनी की वारदातों का खुलासा करने के निर्देश दिये गये। जिस पर डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में जिला विशेष टीम द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में लगभग 100 से अधीक सीसीटीवी कैमरों का बैकअप लेकर गहनता से विश्लेषण किया गया व रूट बीटीएस डाटा लेकर तकनिकी डाटाबेस तैयार किया गया तो उक्त नकबजनी की वारदात में अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह ‘‘बाछड़ा गैंग‘‘ के सदस्यों का होना ज्ञात हुआ। 7 फरवरी 2026 को डीएसटी नागौर के कांस्टेबल नरसी किलक को उक्त गैंग की मूवंमेट निम्बाहेड़ा-चित्तोड़गढ की तरफ होने की सूचना प्राप्त हुई जिसपर पुलिस थाना निम्बाहेड़ा को सुचित किया जाकर उक्त गैंग को दस्तयाब करवाया गया एवं थानाधिकारी शेरगढ बुधाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को थाना शेरगढ लाया गया व टीम द्वारा तकनिकी डाटाबेस के आधार पर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा पुलिस थाना शेरगढ के ग्राम तेना में 18 अगस्त 2025 को रात्री के समय में एक घर में घुसकर सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी कर ले जाना स्वीकार किया। साथ ही पिछले 02 साल में पश्चिमी राजस्थान में गिरोह द्वारा दर्जनों वारदतें करना स्वीकार किया गया। अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी, पुलिस थाना शेरगढ द्वारा किया जा रहा हैं।
गिरफ्तार आरोपी उक्त कार्यवाही में भूमिका निभाने वाले डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, हैड कांस्टेबल मोहनराम (तकनिकी डाटाबेस), हैड कांस्टेबल मदन मीना, हरेन्द्र लोहरा, सुरेश डूडी, मुकनसिंह, चतुराराम, सोहनराम एवं नरसी किलक-डीएसटी नागौर (आसूचना) एवं थाना स्तर पर शेरगढ़ थाना अधिकारी बुद्धाराम, एएसआई रघुवीरसिंह, रमेश, कैलाश, मनोज, सांवलाराम, अचलाराम, हेमंत एवं भारमलराम को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: