Patna से Nepal AC Bus Service शुरू, अब बिंदास घूम आइये,Family को भी साथ ले जाइए
Автор: The garam post
Загружено: 2018-09-11
Просмотров: 23993
Описание:
विदेश मंत्रालय ने पीपीपी मोड पर बिहार व नेपाल के बीच बस सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है. दोनों रूटों के बीच आठ बसें चलेगी. सभी बसों को परमिट मिल गई है. चार बसें पटना व जनकपुर और चार बसें बोधगया व काठमांडू के बीच चलेंगी. एक बस में करीब 44 एसी सीटें होंगी. पटना-जनकपुर की बसें पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी भीठा मोड़ होते हुए जनकपुर जाएंगी. वहीं बोधगया-काठमांडू की बसें गया, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल, वीरगंज होते काठमांडू जाएंगी.
बस खुलने का समय
पटना से 3.15 बजे खुलने वाली बस रात 11 बजे जनकपुर पहुंचेगी. सुबह 4.10 बजे और रात 9.05 बजे भी बस खुलेगी. जनकपुर से सुबह 7.05 बजे खुलने वाली बस 2.15 बजे पटना पहुंचेगी. सुबह नौ बजे और रात 8 बजे भी बसें चलेंगी. बोधगया से सुबह 10 बजे चलने वाली बस अगले दिन सुबह 7 बजे काठमांडू पहुंचेगी. काठमांडू से रात 8 बजे चलने वाली बस अगले दिन शाम साढ़े चार बजे बोधगया पहुंचेगी.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: