Bharat Bandh: Dalit Organisations Mount Protest
Автор: Jansatta
Загружено: 2018-04-01
Просмотров: 904
Описание:
Bharat Bandh Today LIVE UPDATES: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर फैसला सुनाया था। अब कई दलित संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। साथ ही भारत बंद का आह्वान किया है। बंद को कई राजनीतिक पार्टियों और कई संगठनों ने समर्थन भी दिया है। हिंदी बेल्ट के राज्यों में बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन को वापस लेकर एक्ट को पहले की तरह लागू किया जाए।
दरअसल, पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट का गलत इस्तेमाल होने पर चिंता जाहिर करते हुए इसमें कुछ बदलाव किए थे। कोर्ट के इस फैसले पर दलित संगठन कानून को कमजोर करने की दलील दे रहे हैं और लगातार विरोध में आवाज उठा रहे हैं। इस बंद को देखते हुए पंजाब में सभी शिक्षण संस्थान, ट्रांसपॉर्ट बंद रखने का फैसला किया गया है। राज्य में आज होने वाली 10वीं और 12वीं के सीबीएसई परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। Jansatta is one of the leading hindi news channel, which provides all the latest and trending news of india and around the world.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: