#Sultanpur
Автор: Dastak Bharat
Загружено: 2026-02-10
Просмотров: 2276
Описание:
#sultanpur #crimenews #murdernews #dastakbharatnews #uppolice #news
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। रामपुर गांव निवासी विवेक चौहान का शव उसके घर के पास एक छप्पर से लटका पाया गया। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।मृतक के मामा आशीष चौहान ने बताया कि घटना के समय वे बाजार गए हुए थे। उन्हें फोन पर सूचना मिली, जिसके बाद वे घर लौटे तो विवेक का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत किशोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि किसी ने पहले विवेक का गला दबाकर उसकी हत्या की है। इसके बाद, हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को छप्पर में रस्सी के सहारे लटका दिया गया। विवेक के दादा राम अभिलाष ने भी कहा कि उसे मारकर पहले सरसों के खेत में फेंक दिया गया था, फिर आत्महत्या दिखाने के लिए छप्पर की बल्ली से टांग दिया गया।
विवेक के पिता अरुण दुबई में रहते हैं। वह यहां अपनी मां और दादा के साथ रह रहा था। घटना वाले दिन शाम को उसकी मां हाजी पट्टी बाजार गई थीं, जबकि विवेक अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने चला गया था। जब मां घर लौटीं, तो उन्होंने बच्चे का शव छप्पर में लगी बांस की बल्ली से लटका हुआ देखा।
सूचना मिलने पर धम्मौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया मामले में परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: