सिंगरौली स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा हैं देह व्यापार
Автор: वंदे भारत न्यूज सिंगरौली (विकास दुबे )
Загружено: 2023-08-26
Просмотров: 546
Описание:
स्पा सेंटर्स में देह व्यापार, न जांच न कार्रवाई
लंबे समय से पुलिस कार्रवाई नहीं होने से धंधेवाज बेखौफ
सिंगरौली के सभी स्पा सेंटरों की जांच होनी चाहिए
युवा पीढ़ी इस अनैतिक कार्यों के दल-दल में धंस रहे हैं
दीवार पर आकर्षक तस्वीरें, शीशा और स्क्रीन पर मनमोहक अदाओं का प्रदर्शन, बाल और चेहरे की स्टाइलिस दिखाने का प्रयास। जी हां, यह अपील और पहचान है बॉडी मसाज-स्पा सेंटरों की। मगर दावा और सेवाओं का सच बहुत ही स्याह है। कुछ महीने पुर्व स्पा सेंटरों के पर्दे के पीछे का सच सिंगरौली कप्तान ने सामने ला दिया था। यहां आपत्तिजनक गतिविधि पकड़ी गयी। ऐसे ही अनगिनत केंद्र हैं सिंगरौली में। लेकिन, पुलिस इनकी अनदेखी कर रही है। कुछ असरदार और जिम्मेदारों की कृपा से ऐसे संदिग्ध लोगों का मन बढ़ा हुआ है।
क्या युवा, क्या बुजुर्ग, अधिकारी औैर कालोनी में में रहने वाले रईसजादों की की संताने स्पा सेंटरों में आनंद की डुबकी लगा रहे है। उसके बदले स्पा सेंटर वाले मोटी कमाई कर रहे है। हर महीने बाहर के मसाज एक्सपर्ट को बुलाने के बाद अपने परमानेंट कस्टमरों की फरमाइश पर स्पा सेंटरों में रिलेक्स के लिए आमंत्रित करते है। सिंगरौली स्पा सेंटरों में देह व्यापार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई भी की और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया उसके उस मामले में क्या हुआ आज तक किसी को कोई जानकारी नहीं। हां स्पा सेंटरों में फेशियल से लेकर बाडी समाज तक की तकनीक की जानकारी शौकीनों तक जरूर पहुंच रही है। सिंगरौली के चारों कोनों चल रहे स्पा सेंटरों में देह व्यापार का गोरखधंधा बेरोकटोक फल फूल रहा है।
अगर बात करे की वैढ़न क्षेत्र के अंतर्गत चलने वाले स्पा सेंटर की तो एक माजन बगीचा के पास तो वही दूसरा महापौर बंगला रोड के पास तीसरा अटल बिहारी सामुदायिक भवन के पास चौथा विंध्य नगर बैढ़न रोड़ इस
तरह के धंंधों को अंजाम दिया जा रहा है।
लोगों में चर्चाएं यह भी है कि ये सब मिलीभगत व सांठगांठ से होता है। क्योंकि इस तरह के धंधे सबको करने की छूट नहीं होती है। इस कार्य में बड़े-बड़े नेताओं व लोगों का हाथ होता है। खैर जो भी हो इन सेंटरों में जो भी हो रहा है या होता आ रहा है जिले के लिए व स्थानीय लोगों के लिए ठीक नहीं है।
जांच हो तो हो सकता है खुलासा
स्पा सेंटरों में चल रहे जिस्मानी धंधे को अब इस आधुनिक दुनिया एक हिस्सा भी कह सकते हैं। लोग अपने को तरोताजा करने के लिए स्पा सेंटरा में स्पा की सुविधाएं ले रहे हैं। स्पां सेंटर भले ही लाइसेंसी हो लेकिन इन सेंटरों में मात्र स्पा का ही लाइसेंस होगा और कार्य सब कुछ चल रहा होता है। खैर जो भी अगर इन स्पा सेंटरों की जांच हो तो कई बड़ा खुलासा जरूर हो सकता है।
सामाजिक माहौल हो रहा है ख़राब
शहर व अन्यत्र स्थानों पर चल रहे इस तरह के स्पा से सामािजक माहौल खराब हो रहा है। जिस तरह से ये धंधे फल फूल रहे हैं उससे वहां रहने वाले लोगाें व बच्चों पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। प्रबुद्ध लोगोें का कहना है कि इस तरह से हर जगह चल रहे स्पा से स्थानीय स्तर पर रह रहे पारिवारिक लोगो पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।
जिससे यहां रहे रहे छोटे- बच्चे व बच्चियों पर बुरा असर साफ देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने इस पर अपना आक्रोश व्यक्त करते रहते है। इस तरह के स्पा को बंद कराये जाने के लिए लोग साफ तौर पर सामने नहीं आ रहे हैं लेकिन आंतरिक तौर पर इसे बंद कराना चाहते हैं।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: