Rajasthan Vidhan Sabha के कैमरे ने पकड़ा एक 'गंदा' इशारा, Live Telecast हुआ और UP तक बवाल मच गया!
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-02-13
Просмотров: 2624
Описание:
Rajasthan Vidhan Sabha के कैमरे ने पकड़ा एक 'गंदा' इशारा, Live Telecast हुआ और UP तक बवाल मच गया!
सत्ता के गलियारों में जब कैमरे चालू रहते हैं, तो लम्हों की हलचल भी इतिहास बन जाते हैं.. एक इशारा.. एक पल.. और सवालों का सैलाब.. सदन की खामोशी में छुपा रहता है जवाब।
मर्दों का प्रदेश है तो रेप तो होंगे ही.. जब राजस्थान की विधानसभा में कांग्रेस के मंत्री शांति धारीवाल ने ये बात कही थी तो लगा उनसे गलती हो गई होगी.. लगा कि मंत्रीजी कि जुबान फिसल गई है.. जो शायद नेताओं के लिए आम है..
लेकिन हमें ये लगना गलत था.. और शायद ये लगना भी गलत था कि कांग्रेस से ये गलती दोबारा नहीं होगी.. अब चुंकी हो गई है तो आज बात उसी पल की होगी.. वो पल और वो इशारा, जो राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कैमरे में कैद हुआ.. वो भी लाइव.. न आगे.. न पीछे.. और ना ही कोई कट लगा.. धौलपुर के राजाखेड़ा से कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने जो किया उसका लाइव टेलीकास्ट हुआ.. वो भी सिर्फ राजस्थान में नहीं.. अब देश भर में लोग विधायक जी के इशारे का मज़ा ले रहे हैं..
राजस्थान विधानसभा में शून्यकाल चल रहा था.. कांग्रेस के ही विधायक हरिमोहन शर्मा सरकार के काम को लेकर अपनी बात रख रहे थे.. सदन में सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था.. कि तभी रोहित बोहरा ये करने लगते हैं..
कैमरे अलग-अलग एंगल से विधायकों को दिखा रहे थे.. प्रसारण लाइव चल रहा था और शायद यही बात रोहित बोहरा भूल गए..
अब एक तरफ विधानसभा की कार्यवाही के दौरान ये वीडियो लाइव कैमरे में कैद हुआ और दूसरी तरफ राजस्थान की सियासत में बवाल मचा है.. यहां जब तक राजस्थान बीजेपी और भजनलाल सरकार कांग्रेस पर हमला बोल रही थी तब तक तो ठीक था लेकिन अब हमला हुआ है उत्तर प्रदेश से भी.. ये हमला भले ही एक्स पर था, लेकिन बात गंभीर कह दी गई.. कह दिया गया कि विधायक रोहित बोहरा कांग्रेस की संस्कृति का आईना दिखा रहे हैं..
अब जोगाराम पटेल और मंत्री जवाहर सिंह बेढम को कौन बताए कि कहने वाले तो ये भी कह रहे हैं कि आप भी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं.. यूजीसी लाकर हिन्दुओं को जाति में बांट रहे हैं.. मंदिर होगा तुम्हारे लिए हम लोगों के लिए नहीं.. कोई शायद भाजपा का ही नेता था जो कुछ देखता हुआ पकड़ा गया.. और देखो भाई नेता 90 प्रतिशत गुंडे ही होते हैं...
ये कमेंट आए उत्तर प्रदेश बीजेपी के उसी पोस्ट पर जिसमें उन्होंने रोहित बोहरा का वीडियो डालकर हमला किया..
खैर.. फिलहाल ज़ाहिर बात ये है कि विधायक रोहित बोहरा के इशारे ने बीजेपी को बैठे बिठाए बड़ा मुद्दा दे दिया.. फिलहाल वीडियो पर रोहित की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.. और राजस्थान की सियासत में हंगामा भारी है..
यहां गौर करने वाली बात ये भी कि जिस समय ये पूरा वाकया हुआ, उस दौरान सदन की कार्यवाही चलती रही.. आपत्ति तो दूर किसी का रोहित पर ध्यान तक नहीं गया.. लेकिन ये कैमरा है साहब.. विधानसभा के ही एक कैमरे ने विधायक रोहित बोहरा और उनके इशारे को कैद कर लिया और उसके बाद जो हुआ और जो हो रहा है वो आपके सामने है..
अब जाहिर है विधानसभा जैसी जगह, जहां जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा होती है.. जहां हमारे-आपके विधायक बैठते हैं अगर वहां से ऐसे नज़ारे सामने आएं तो सवाल कई खड़े होते हैं.. एक सवाल ये भी कि आखिर रोहित बोहरा का इशारा कहता क्या है..
Watch more from CRIME SCENE - • CRIME SCENE
#rajasthanvidhansabha #rohitbohra #rohitbohraviralvideo #rajasthanlatestnews #RajasthanPoliticalNews #RajasthanViralNews #RajasthanLiveNews #rajasthantak #viralvideo #crimeinvestigation #crimestory #crimescene #crimescenerajasthantak #rajsathantakcrimescene
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: