राजगढ़ जिले में पत्रकार पे हाथ उठाने वाले सरपंच ने क्या बोला थप्पड़ कांड की पूरी कहानी
Автор: rangeelo rajgarh
Загружено: 2026-02-24
Просмотров: 899
Описание:
#news #rangeelo #latestnews #cm #facts #rajgarh #viral #
राजगढ़ में सरपंच की गुंडागर्दी! ऑन कैमरा पत्रकार से मारपीट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप
राजगढ़। जिले के इकलेरा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इकलेरा के सरपंच श्रवण पाटीदार पर एक पत्रकार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर सरपंच पत्रकार के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि श्रवण पाटीदार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष पद पर भी हैं। ऐसे में एक जनप्रतिनिधि और राजनीतिक पदाधिकारी द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी मुद्दे को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में हलचल मच गई है।
पत्रकार संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि ही पत्रकारों की आवाज दबाने का प्रयास करेंगे तो लोकतंत्र पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ेगा
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: