बाढ़ में करंट से युवक की मौत | NH-31 जाम, ग्रामीणों का हंगामा | बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Автор: REALTALK4U
Загружено: 2026-02-20
Просмотров: 20
Описание:
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत NTPC थाना क्षेत्र के पचमहला गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार नामक युवक NH-31 के किनारे पेड़ की छंटाई कर रहा था, तभी ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने NH-31 को जाम कर दिया, जिससे पटना-मोकामा मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा। मौके पर NTPC थाना पुलिस और पंडारक प्रखंड के अंचलाधिकारी पहुंचकर लोगों को समझाया और मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
👉 ऐसी ही ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को लाइक व शेयर करें
#BaadhNews
#PatnaNews
#NH31
#ElectricShock
#BiharNews
#BreakingNews
#NTPCThana
#RoadJam
#GroundReport
#HindiNews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: