राजस्थान में यहां बनेगा 60KM लंबा मेगा हाईवे, 3 बाईपास और फ्लाईओवर 862 करोड़ होंगे खर्च-IN-BOX
Автор: In-box
Загружено: 2026-01-07
Просмотров: 944
Описание:
केंद्र सरकार ने राजस्थान के सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और महानगरों को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-921 (एनएच-921) को 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए 862.22 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दे दी है। यह हाईवे महुवा-जयपुर टी-पॉइंट से प्रारंभ होकर मण्डावर, गढ़ी सवाईराम, पिनान, माचाड़ी, राजगढ़ के कोठी नारायणपुर तक जाएगा।
परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात सुगमता और सड़क सुरक्षा में सुधार करना है। इस हाईवे के निर्माण से दौसा और अलवर जिले के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी जुड़ाव होगा। इससे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब राज्यों के साथ संपर्क सुगम होगा।यातायात के दबाव को कम करने और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग-21 के जयपुर साइड जंक्शन पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा महुवा में 4.8 किमी, मंडावर में 3.99 किमी और गढ़ी सवाईराम में 2.45 किमी लंबा बाईपास बनेगा। वहीं, माचाड़ी मोड़ पर 1.45 किमी लंबाई का री-अलाइनमेंट कार्य दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेगा।
-IN-BOX
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: