छात्र संघ चुनाव से पहले JNU में हिंसक झड़प, कई छात्र घायल | Ground Report | JNU Elections
Автор: newslaundry
Загружено: 2024-03-01
Просмотров: 50553
Описание:
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (#JNU) में एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ है. गुरुवार देर रात लेफ्ट और #ABVP के छात्रों में हुई इस भिड़ंत में कई छात्र घायल हुए हैं. सोशल मीडिया पर #ViralVideo में देखा जा सकता है कि किस कदर छात्र आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. कोई लाठी डंडे भांज रहा है तो कोई साइकिल और ढपली से एक दूसरे को पीटते दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल, यह पूरा झगड़ा जेएनयू में होने वाले चुनावों को लेकर हुआ है. मालूम हो कि यूनिवर्सिटी में 2019 से चुनाव नहीं हुआ है. चुनाव को लेकर छात्र काफी उत्साहित हैं. इसी सिलसिले में गुरुवार देर रात जनरल बॉडी मीटिंग (जेबीएम) की बैठक हुई थी. इस मीटिंग में चुनाव आयोग का गठन किया गया यानी उन छह लोगों का नाम तय हुआ, जो इस पूरे चुनाव को कराएंगे.
इस बीच छात्रों के गुटों में धांधली को लेकर बहस शुरू हो गई. जिसके कारण खूब मारपीट हुई. लेफ्ट संगठनों का आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की है. उन्हें लाठी और रॉड से पीटा गया है. वहीं एबीवीपी से जुड़े छात्रों का कहना है कि उनके साथ लेफ्ट के छात्रों ने मारपीट की है.
दोनों ही गुटों के पदाधिकारियों और अन्य छात्रों से हमने बातचीत की है. विस्तार से समझने के लिए देखिए ये पूरी वीडियो-
Subscribe to Newslaundry: https://www.newslaundry.com/subscript...
Power NL and TNM's coverage of the 2024 general elections: https://www.newslaundry.com/2024-elec...
Download the all-new Newslaundry app: https://www.newslaundry.com/download-app
Join us on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va61...
Follow and engage with us on social media:
Facebook: / newslaundry
Twitter: / newslaundry
Instagram: / newslaundry
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: