हिंदू गौरव सम्मेलन LIVE | कला आश्रम, A-44, गुलमोहर पार्क
Автор: Hindu Gaurav Sammelan
Загружено: 2026-02-17
Просмотров: 975
Описание:
हिंदू गौरव सम्मेलन LIVE | कला आश्रम, A-44, गुलमोहर पार्क
यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू चेतना, एकता और सांस्कृतिक गौरव का विराट संगम है। आप सभी से निवेदन है — परिवार, मित्रों और विशेषकर युवाओं के साथ अवश्य पधारें। इस वीडियो को अधिक से अधिक साझा करें और हिंदू एकता की इस ज्योति को प्रज्ज्वलित करें।
हिंदू गौरव सम्मेलन की पृष्ठभूमि-
हिंदू समाज भाषा, क्षेत्र, परंपरा, संप्रदाय, वर्ग और विचारधाराओं की समृद्ध परंपराओं के साथ एक सुंदर समन्वय में साथ-साथ चलता है। समाज के भीतर भरोसा, अपनापन और संवाद को और मजबूत करने, पारस्परिक सम्मान बढ़ाने तथा सांस्कृतिक एकता को और सशक्त करने के लिए जगह-जगह हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल समाज के हर वर्ग को जोड़ने, मिल-बैठकर विचार-विमर्श करने और साझा सांस्कृतिक चेतना को आगे बढ़ाने का एक सकारात्मक प्रयास है।
उद्देश्य -
इस सम्मेलन का उद्देश्य है हिंदुओं को एकत्रित करना, संगठित करना और समरसता स्थापित करना। हम अपनी संस्कृति, मूल्यों और विरासत से लोगों को जोड़ते हुए युवा पीढ़ी को सक्रिय रूप से शामिल करना चाहते हैं, ताकि वे अपनी पहचान को समझें और समाज-निर्माण में सहभागी बनें। यह मंच संवाद, सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देगा—जहाँ विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन संबंध, सम्मान और धर्म-संस्कृति का साझा भाव सबको एक साथ हमेशा रखेगा।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: