gehu me garmi ka ilaj |
Автор: Meri Kheti Sachi Kheti
Загружено: 2026-02-21
Просмотров: 5296
Описание:
गेहूँ फसल में दाने में दूध भरते समय , दाना बनते समय ,
नर मादा का मिलान के समय , बुर झड़ते समय अगर
तापमान , गर्मी - ज़्यादा है तो सावधान हो जाएँ
यह आपकी गेहूँ की फसल की पैदावार को कम
कर देगा , फरवरी 2026 me उत्तर भारत में तापमान
नार्मल से 2-4 डिग्री ज़्यादा रहा है
ICAR - Indian institute of wheat and barley
Research (IIWBR) aur agriculture एक्सपर्ट्स
ने कुछ strategies बताई है जिनसे गर्मी का असर कुछ
हद तक कम करती है और जो काफ़ी इफेक्टिव हैं
आज आपको बताता हूँ
1 - जब गेहूँ की बाली बाहर निकल रही हो -तब से लेकर
दाना भरने तक हल्की सिंचाई करें , इस से पौधा पानी लेगा
और पत्तों से वाष्पीकरण होगा , वाष्पीकरण से ठंडक होती
है,जैसें कूलर काम करता है , पानी के उड़ने से ठंडक होती है
ध्यान रहे कि हवा की गति तेज ना हो , फसल ना गिरे
२ - अगर फ़व्वारे लगे है तो दोपहर को आधा घंटा पानी
के स्प्रे से भी फ़र्क़ पड़ेगा
(२)। potassium नाइट्रेट का २% सलूशन स्प्रे काफ़ी
फायदे मंद होता है , मतलब एनपीके 13-0-45
4 किलो 200 liter पानी में प्रति एकर स्प्रे करें
अगर पानी कम तो npk 13-0-45 भी कम प्रयोग
करें , जब फसल बूटिंग स्टेज पर है मतलब गाभे अवस्था
में है या - flowering stage पर मतलब बुर झड़ रहा
है तो यह npk 13-0-45 जिसमे १३% नाइट्रोजन और
45% potash है की रिकमेंडेशन PAU ने भी की है
कुछ long term बचाव की रन नीती और कुछ कैमिकल्स
कुछ वाराइटीज़ , के साथ साथ बिजाई तरीक़े , बिजाई
टाइम की बात भी करेंगे , जिस से गर्मी का असर कम होता
है , नुकसान कम होता है
फ़रवरी मार्च की गर्मी से फसल जल्दी पक सकती है
, दाने छोटे हो सकते है
पानी की कमी से पत्ते गोल हो सकते है
जिस से प्रकाश संसलेशन क्रिया कम हो जाएगी
पैदावार कम हो सकती है
नर मादा का मिलान कम हो सकता है
बली में दाने कम बनेगें,नीचे बली ख़ाली रह सकती है
या दाना सिकुड़ जाएगा , मोटा नहीं होगा
तो - npk 13-0-45 तो बता दिया
इसके इलावा आप salicylic एसिड का स्प्रे
कर सकते हो , यह pau के साथ साथ icar की
सिफारिश भी है , इस से प्रकाश संसलेशन क्रिया
होती रहेगी और पौधे के सेल्स की membrane
मतलब उपरी परत मजबूत होगी जिस से पानी की
लीकेज कम होगी , गर्मी का असर कम पड़ेगा
और इसके इलावा एक काम और muriate
ऑफ़ पोटाश जो बिजाई समय पोटाश हम
अक्सर डालते है , 60% potash hota hai
इसका 0.2% सलूशन का स्प्रे रिकमेंडेड है
अगर high टेम्परेचर तीन दिन तक रहता है तो
अच्छा वातावरण तो गर्म हो ही रहा है हर साल
यह सिचुएशन अगले साल भी आनी है ,
कोशिश करो की बिजाई अगेती ही करो
बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ने से पहले ही फसल पक
जाएगी
गर्मी कोसहन करने वाली varieties ही लगाओ
dbw 187 , dbw 303 ,
Pbw 803 , HI 1633
Dbw 327 और भी बहुत वाराइटीज़ है
धन की पराली को खेत में ही मिलाओ
इस से भी तापमान कम रहता है
ज़मीन की पानी को सोख कर रखने की
क्षमता बड़ती है
हो सके तो हैप्पी सीडर से बिजाई करो
आजकल जो सुपर सीडर आ गया है
धन की पराली को मिक्स करके गेहू की
बिजाई कर देता है , बेस्ट है
लेट बिजाई गेहूँ में मार्च अंत तक हल्का पानी
जल्दी जल्दी देना पड़ेगा
आख़िरी पानी जब दूध पूरा भर जाय
तब तक दें
और जब दाना टाइट हो जाय , थोड़ा पीला हो
जाय तब पानी ना दें
अपनी फसल का ध्यान रखें धन्यवाद
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: