कलायत के गांव दुब्बल की 6 वीं शरीर दानी बनी राजो इन्सां
Автор: Batta Breaking News
Загружено: 2024-02-08
Просмотров: 10125
Описание:
ब्लॉक कलायत के गांव दुब्बल की 6 वीं शरीर दानी बनी राजो इन्सां ।
कलायत सच कहूॅं ( अशोक राणा ) डेरा सच्चा सौदा के सेवादार जीते जी दूसरों की जिंदगी बचाने का कार्य करते रहते हैं और मरने के बाद भी पूज्य हजूर पिता संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए आंखें दान के साथ-साथ शरीर दान करके भी महान कार्य कर जाते हैं। जीते जी तो हर कोई दूसरों की सेवा करता रहता है लेकिन मरने के बाद भी अगर हमारा शरीर दूसरों के काम आ जाए तो इससे बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। ऐसा ही एक महान कार्य करके दिखाया है तहसील कलायत के गांव दुब्बल की राजो इन्सां ने। जानकारी देते हुए उनके बेटे हिमाचल प्रदेश के 85 मेंबर शीशपाल इन्सां ने बताया कि 80 वर्षीय राजो इन्सां अपनी स्वासो रुपी पूंजी पूरी करके प्रभु के चरणों में लीन हो गई। माता राजो इन्सां ने 1999 में राम नाम की अनमोल दात लेने के बाद से ही MSG डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र शाह मस्ताना जी धाम सिरसा की शाही कैंटीन में सेवा करती थी । राजो इन्सां अपने दो बेटो से हरा भरा परिवार छोड़कर गई है। राजो इन्सां की अंतिम इच्छा अनुसार उनके बेटो ने इनका शरीर का अंतिम संस्कार ना करके बल्कि समाज भलाई के लिए सुभारती मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर मेरठ उत्तर प्रदेश को दान किया है। बेटा बेटी एक समान के नारे को सार्थक करते हुए माता की बहुओं ने व लड़कियों ने शव यात्रा में शामिल होकर अर्थी को कंधा भी दिया। उन्होंने बताया जीते जी खून दान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता और मरने के बाद शरीर दान व आंखें दान महादान है ऐसा करने से दो अंधेरी जिंदगियों को रोशनी भी मिलती है और शरीर पर रिसर्च करके 10 डॉक्टर तैयार होते हैं जो आगे चलकर मरीजों का इलाज करते हैं और धरती पर भगवान के रूप में कार्य करते हैं। राजो इन्सां की आंखे कैथल की सेवा संघ टीम को दी गई। जिससे दो अंधेरी जिंदीगियों को रोशनी मिलेगी। इस मौके पर साध संगत ने शरीर दानी व नेत्र दानी राजो इन्सां अमर रहें,,,,, जब तक सूरज चांद रहेगा राजो इन्सां तेरा नाम रहेगा,,,,, आदि गगन भेदी नारे लगाए गए। इसके बाद परिजनों, रिश्तेदारों व साध संगत, ग्रीन एस सेवादारों ने " धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा " का ईलाही नारा लगा कर फूलों से सजी एंबुलेंस को सुभारती मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। 16 फरवरी दिन शुक्रवार को राजो इन्सां के लिए एक नामचर्चा रखी गई है जिसका समय 12 से 2 pm का है जी ज्यादा से जायद संख्या में साध संगत ने आना है जी। इस अवसर पर 85 मैंबर हिमाचल प्रदेश शीशपाल इन्सां , 85 मैंबर धर्मपाल इन्सां , 85 मैंबर अनिल इन्सां , 85 मैंबर कृष्ण इन्सां , ब्लॉक प्रेमी सेवक रामफल इन्सां , लड़की केलो इन्सां , लड़की रामरती इन्सां , पुत्रवधु रानी इन्सां , पुत्र पवन इन्सां , 15 मैंबर दिनेश इन्सां , अभिमन्यु इन्सां , अजय इन्सां , सचिन इन्सां , सुरेश इन्सां , रेहान , विराज , समायरा , साध संगत व ग्रीन एस सेवादार ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: