जगदीश जी भार्गव श्री डूंगरगढ़ की आवाज में सुनियेगा सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड | Sri Dungergarh
Автор: Rssuthar Jaisalmer
Загружено: 2017-10-22
Просмотров: 30790
Описание:
जगदीश जी भार्गव का घर, श्री डूंगरगढ़, बीकानेर
रविवार, दिनाँक 24-09-2017
नौरंगदेशर जागरण देकर वापसी के दौरान मैंने श्री डूंगरगढ़ आते ही मेरे आदर्श परम साथी डॉक्टर अम्मीलाल जान्दु घमूङवाली व भंवर मारवाड़ी पल्लु से अनुरोध किया कि हमें जगदीश जी भार्गव से मिलना बेहद जरूरी है! हमारे पास बोलेरो गाङी थी और हम लोग सुबह उनके (जगदीश जी भार्गव) के घर सुबह ६ बजे करीबन पहूँचे ।
उनके लङके से पूछने पर बताया कि वे इस वक्त रात्रि जागरण में गए हुए हैं, अभी घर पर नहीं हैं! जैसे ही हम लोग वहाँ घर से बाहर निकल कर रवानगी की तैयारी में थे, जगदीश जी भार्गव मोटर साईकिल लेकर आ ही गए!
उनको देखने पर ऐसा लगा कि जैसे सदा के बच्चपन के दोस्त हैं! उनके चेहरे की मुस्कान व बातचीत करने का तरीका बेहद अच्छा लगा! फिर तो हमने बहुत सारी बातें की व आपसे हारमोनियम बजवाकर आपकी गायन शैली देखकर बङे ही खुश थे!
आप स्पष्टवादी व महान गूणी हैं । आपका घर परिवार भी हमें बहुत अच्छा लगा । कलाकारों की बातें चली तब मैंने आपसे पूछा कि आप बहुत सारे महान गूणी कलाकारों विद्वानों से जुङे हुए हैं तो पूछना चाहूँगा कि आपको सबसे अच्छे कौन लगे!?
इस प्रश्न का आपके श्रीमुख से उत्तर सुनकर मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा, अपार खुशी हुई कि आपने मेरे परम पूजनीय गुरुदेव रामनिवास जी राव लवेरा का ही नाम लिया! आपने बताया कि उनके जैसा महान गायक व महान गूणी चरित्रवान मेरे जीवन में मैनें नहीं देखा! क्या आवाज थी उस सरस्वती पुत्र की, क्या गायन शैली, क्या मुस्कुराहट और सभी के प्रति असीम प्रेम! ये सब खूबियाँ उस महान मूर्ति में थी!
लगभग तीन घंटा हमने साथ मिलकर बातचीत की व फिर हम लोग आपसे इजाजत लेकर आलसर चले गए! दिन भर आलसर में रुककर रात को राजलदेसर प्रोग्राम में चले गए जहाँ आपकी प्रतिक्षा भी की थी लेकिन किसी कारणवस आप वहाँ न आ सके!
आपको कभी भी नहीं भूलूंगा! आप मेरे परम पूजनीय गुरुदेव रामनिवास जी राव लवेरा के परम मित्रों में से एक हैं ! आपके प्रति अगाढ़ प्रेम उमङ रहा है अत: यह आपसे हुई प्रथम मुलाकात का लाइव विडियो यू ट्यूब पर अपलोड कर रहा हूँ भगवन्!
~रामस्वरूप सुथार जैसलमेर राजस्थान
०९६०२५१८१०९, ०९५७११७८
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: