गुरुग्रामः कार से कार टकराने पर रिटायर्ड फौजी को लातों से पीटा, जबरन लूटे 30 हजार, 5 गिरफ्तार
Автор: अक्षुण्ण भारत (Akshun Bharat)
Загружено: 2026-02-23
Просмотров: 36
Описание:
गुरुग्राम, 23 फरवरी। हरियाणा के गुरुग्राम में रिटायर्ड फौजी से रोडरेज का एक मामला सामने आया है। मामला 21 फरवरी की रात का है जब रिटायर्ड फौजी अपनी कार से सेक्टर 5 से सेक्टर 60 की तरफ जा रहा था। तभी वाटिका चौक से फरीदाबाद रोड पर उसकी कार एक दूसरी कार से टकरा गई। जब तक वह कुछ समझता तब तक दूसरी कार से कुछ युवक उतरे और उससे मारपीट करते हुए उसे कार से नीचे गिरा दिया और फिर लातों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। उसके बाद उसकी कार की लाइट और शीशे भी तोड़ दिए। फिर युवक रिटायर्ड फौजी को जबरन अपनी कार में बैठाकर कहीं और ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन कार नहीं चली। जिसके बाद युवकों ने कार के नुकसान की भरपाई के लिए रिटायर्ड फौजी से जबरन 30 हजार रुपये यूपीआई से ट्रांसफर करवा लिए।
थाना सेक्टर 50 पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद इस मामले में सोमवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान पंकज, विकास, निखिल, साहिल, अंकित कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों की उम्र 21 से 23 साल के बीच है। वारदात के दिन आरोपी बादशाहपुर में किसी शादी में शामिल होने के लिए आए थे। पंकज, साहिल और अंकित निप्पोन कंपनी रेवाड़ी में काम करते हैं। वहीं, विकास बीए सेकेंड ईयर और निखिल बीकॉम सेकेंड ईयर का छात्र है।
#roadrage #gurugram #gurugramnews #police #haryana #delhi #crime #crimenews #hininews #akshunbharat #chandigarh #car #indianarmy
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: