बकासुर वध और अघासुर उद्धार: श्रीकृष्ण की अद्भुत लीलाएं | श्री कृष्ण महिमा
Автор: Shree Krishna
Загружено: 2024-12-09
Просмотров: 1133513
Описание:
श्री कृष्ण को यशोदा मैया सवेरे उठाती हैं और कहती हैं की उसके मित्र ग्वाल बाल अपनी गायों को लेकर मधुबन जाने के लिए तुम्हारा इंतज़ार कर रहे हैं। श्री कृष्ण मुरली बजाते हुए अपनी गायों को साथ ले चराने के लिए मधुबन की ओर निकल पड़ते हैं। जब श्री कृष्ण और ग्वाले जंगल मैं पहुँच जाते हैं तो वहाँ बकासुर राक्षस बगुले का रूप धारण कर का जाता है। बकासुर श्री कृष्ण को अपनी चोंच से पकड़ लेता हैं तो श्री कृष्ण उससे लड़ाई करते हुए उसकी चोंच से पकड़ कर मार देते हैं। बकासुर की मौत से कंस विचलित हो जाता है और श्री कृष्ण को मारने के लिए सोच में पड़ जाता है।
बकासुर की मौत से विचलित होकर श्री कृष्ण को मारने के लिए कंस अकासुर को भेजता है। अकासुर एक विशाल अजगर था। वह अपना मुख खोल कर जंगल में बैठ जाता है जिसे ग्वाले एक विशाल गुफा समझ उसके अंदर चले जाते हैं। श्री कृष्ण जैसे ही उसके मुख में आते हैं तो वह अपना मुख बंद कर लेता है। सभी ग्वाले बेहोश हो जाते हैं फिर श्री कृष्ण अपना आकार बढ़ा कर अकासुर का मुख को फाड़ कर उसका वध कर देते हैं। अकासुर के मारने के उसके अंदर से एक देवता प्रकट होते हैं जो श्री कृष्ण को अपने बारे में बताते हैं की वह श्राप के कारण एक अजगर में बदल गया था और उनकी हाथों उसका उद्धार लिखा था। श्री कृष्ण अकासुर को मुक्ति प्रदान करते हैं।
श्रीकृष्णा, रामानंद सागर द्वारा निर्देशित एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है। मूल रूप से इस श्रृंखला का दूरदर्शन पर साप्ताहिक प्रसारण किया जाता था। यह धारावाहिक कृष्ण के जीवन से सम्बंधित कहानियों पर आधारित है। गर्ग संहिता , पद्म पुराण , ब्रह्मवैवर्त पुराण अग्नि पुराण, हरिवंश पुराण , महाभारत , भागवत पुराण , भगवद्गीता आदि पर बना धारावाहिक है सीरियल की पटकथा, स्क्रिप्ट एवं काव्य में बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ विष्णु विराट जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसे सर्वप्रथम दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित 1993 को किया गया था जो 1996 तक चला, 221 एपिसोड का यह धारावाहिक बाद में दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट हुआ, रामायण व महाभारत के बाद इसने टी आर पी के मामले में इसने दोनों धारावाहिकों को पीछे छोड़ दिया था,इसका पुनः जनता की मांग पर प्रसारण कोरोना महामारी 2020 में लॉकडाउन के दौरान रामायण श्रृंखला समाप्त होने के बाद ०३ मई से डीडी नेशनल पर किया जा रहा है, TRP के मामले में २१ वें हफ्ते तक यह सीरियल नम्बर १ पर कायम रहा।
In association with Divo - our YouTube Partner
#shreekrishna #shreekrishnamahina #krishna #krishnamahima
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: