UJJAIN-INDORE 4LANE TO 6LANE UPGRADATION PROGRESS LATEST UPDATE VIDEO PART-2|
Автор: HEET KHABAR (हित ख़बर)
Загружено: 2025-10-28
Просмотров: 3504
Описание:
UJJAIN-INDORE 4LANE TO 6LANE UPGRADATION PROGRESS LATEST UPDATE VIDEO PART 2 | सिंहस्थ-2028 की तैयारी
यह इंदौर-उज्जैन रोड अपग्रेडेशन सीरीज का दूसरा वीडियो है।
पहला वीडियो में हमने उज्जैन के हरि फाटक ब्रिज से साँवेर तक वर्क प्रोग्रेस देखा था ओर इस वीडियो में हम साँवेर से इंदौर के अरबिन्दो हॉस्पिटल तक का वर्क प्रोग्रेस देखेंगे।
इंदौर-उज्जैन रोड अपग्रेडेशन परियोजना इंदौर-उज्जैन के वर्तमान रोड को 4 लेन से 6 लेन का करने की परियोजना है।
यह इंदौर के अरबिंदो अस्पताल से शुरू होकर उज्जैन के हरि फाटक पर खत्म होगी।
जिसे आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारी के तौर पर बनाया जा रहा है,यह 44.6 किलोमीटर लंबा महत्वाकांक्षी राजमार्ग मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड (MPRDC) द्वारा बनाया जा रहा है। जिसकी कुल लागत लगभग 1692 करोड रुपए है जिसमें सिविल वर्क 623.95 करोड रुपए से किया जाएगा।
इसे पेव्ड शोल्डर के साथ हाइब्रिड अन्युटी मोड पर बनाया जा रहा है,इस अपग्रेडेशन वर्क में 8 बड़े स्ट्रक्चर जिसमें 6 अंडर पास, 2 फ्लाइओवर,70 कन्वर्ट बॉक्स और त्रिवेणी घाट के पास शिप्रा नदी पर नया पुल बनाया जाएगा ।
इसके अतिरिक्त इसमें 8 किलोमीटर का हिस्सा सीमेंट कंक्रीट का होगा वह 11 किलोमीटर लंबा आवासीय क्षेत्र सर्विस रोड भी सीमेंट कंक्रीट का होगा।
इस प्रोजेक्ट का अनुबंध रवि इंफ्रा बिल्ड कंपनी से किया गया है।
सरकार को शुरुआत में 112 करोड रुपए की बचत हुई है क्योंकि रवि इंफ्रा बिल्ड ने 15% कम रेट पर काम करने का अनुबंध किया है।
पहले चरण में दोनों तरफ 14 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी।
अभी दोनों सड़क की कुल चौड़ाई 17 मीटर है,इसे बढ़ाकर कुल चौड़ाई 25 मीटर किया जाएगा।
19 सितंबर 2024 को राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था,और 15 जनवरी 2025 को इसका सिविल वर्क शुरू हुआ था जिसे जनवरी 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। इसे आने वाले 20 साल के ट्रैफिक के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
#highway #ujjain #indore #ujjainmahakal #madhyapradeshnews
#madhyapradesh #highwaydevelopment
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: