शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालाचौरई में हुआ सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ
Автор: Swarajya Mail
Загружено: 2025-11-27
Просмотров: 267
Описание: गुढ़ी अंबाड़ा ----शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालाचौरई में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आए हुए अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा कबड्डी,खो-खो, दौड़ एवं वॉलीबॉल का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा की सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से जिले के सांसद इस आदिवासी अंचल की छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं एवं खेल महोत्सव के माध्यम से सैकड़ों छात्र-छात्राए अपनी प्रतिभा का लोहा प्रदेश और देश के अनेक हिस्सों में खेल के माध्यम से मनवा रहे हैं। एवं मोबाइल से दूरी बनाकर मैदान में उतरकर खेलने की बात भी कहीं, इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार राय ने खासतौर से छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला वर्ल्ड कप जीतने पर मध्यप्रदेश की बेटी को सरकार के द्वारा एक करोड़ का पुरस्कार दिया गया और सम्मान किया गया इसी तरह स्कूल की छात्रोंओ को भी किसी भी खेल का चयन करके उसे मेहनत व लगन से खेलने पर ऊंचा मकाम व सम्मान हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश बंसोड़ के द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार राय, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह, भाजपा जिला मंत्री स्मृति यादव, पूर्व जिला मंत्री कांता आम्रवंशी, ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हेमराज पवार, संकुल केंद्र प्रभारी भुवनलाल विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री जलील शाह बाबा, सुधीर तिवारी, भाजपा मीडिया प्रभारी भूपेंद्र बंटी साहू, पारस खंगार, गयास अहम उपस्थित रहे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: