Gorakhpur : सिंघड़िया में सनसनी: खुलेआम लड़की नें चलाई गोली, युवक लहूलुहान
Автор: Gorakhpur First
Загружено: 2026-01-20
Просмотров: 3822
Описание:
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मंगलवार शाम दो गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान अचानक गोली चल गई। इस फायरिंग की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में फिलहाल पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
देखते रहिए गोरखपुर फर्स्ट।
#Gorakhpur #Singhariya #CantThana #Firing #GunShot #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #GorakhpurNews #GorakhpurFirst
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: