ऑपरेशन "Cy-Vajra" के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
Автор: Aaj Ka Mudda
Загружено: 2026-07-15
Просмотров: 22
Описание:
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
🟥🟦🟥🟦
ऑपरेशन "Cy-Vajra" के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, साइबर अपराध के विरुद्ध व्यापक अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी।
🟥🟦🟥🟦
श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में प्रदेशव्यापी एक सप्ताह का विशेष अभियान- ऑपरेशन "Cy-Vajra" चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा डिजिटल एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर व्यापक सत्यापन एवं सघन छापेमारी अभियान संचालित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए तथा बड़ी मात्रा में धोखाधड़ी से संबंधित बरामदगी एवं गिरफ्तारियां सुनिश्चित की गईं।
अभियान के दौरान कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में संचालित 08 अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया। व्यापक सत्यापन एवं छापेमारी के दौरान 700 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ एवं सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधियों को म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने एवं उनकी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोहों के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया, जो साइबर ठगी के नेटवर्क को सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे थे। इस अभियान के अंतर्गत 49 अभियुक्तों के खिलाफ दंडात्मक विधिक कार्रवाई की गई। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा इस कार्यवाही के दौरान 67 मोबाइल फोन, 19 लैपटॉप, 76 सिम कार्ड, 81 डेबिट/क्रेडिट कार्ड तथा ₹5 लाख से अधिक की नकद धनराशि बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार एवं चिन्हित व्यक्तियों का ₹60 करोड़ से अधिक की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष संबंध सामने आया है।
जांच के दौरान विकसित बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर एक नाइजीरियाई नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में उसका संबंध बड़े पैमाने पर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से पाया गया। उसके कब्जे से ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं, जिनका संबंध राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज विभिन्न शिकायतों से पाया गया है। बरामद डिजिटल साक्ष्यों का विस्तृत फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है ताकि साइबर अपराध के व्यापक नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
ऑपरेशन "Cy-Vajra" के अंतर्गत व्यापक सत्यापन अभियान का उद्देश्य साइबर अपराधों में प्रयुक्त अवैध कॉल सेंटर, म्यूल बैंक खाता, बैंक खाता धारको की संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा भविष्य में ऐसे अपराधों की रोकथाम करना है। कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर पुलिस साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए डिजिटल एवं मानव स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराएं तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना निकटतम पुलिस इकाई को दें।
मीडिया सेल
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: