अफवाहों का अंत आखिर सोनू ने चुना ALLEN | Bihar Viral Boy Sonu joined Kota Coaching to get his GOAL🎯🙂
Автор: Brajesh Maheshwari (BM Sir)
Загружено: 2022-06-15
Просмотров: 2046243
Описание:
प्यारे बच्चों,
जब आप में पढ़ने की ललक, सनक एवं भूख होती है तो आप सही जगह पर पहुंच ही जाते हो,
किसी ने सच ही कहा है "अपने हक की शिक्षा को पाने के लिए हमेशा सच्चाई की ताकत से लड़ना पड़ता है।"
ऐसा ही एक उदाहरण है, सोनू का। सोनू ने अपने हक की उत्तम शिक्षा के लिए सरकार के आगे गुहार लगाई।और अपनी आवाज को देश के कोने कोने तक पहुंचाई।
और वही आवाज मेरे तक भी पहुंची एवं सोनू ने साफ शब्दों में कहा मुझे बनना है-आईएएस।
उसकी आंखों की चमक देखकर मुझे यह पूर्णतया लग गया कि सोनू आईएएस तो बन गया है, बस पूरी दुनिया को तारीख बताना बाकी है, तो आज बिहार के विलक्षण बुद्धि वाले होनहार सोनू ने अब आपके अपने "एलन कैरियर इंस्टिट्यूट कोटा" में 6th कक्षा में एडमिशन ले लिया है एवं जोरों शोरों से अपनी पढ़ाई प्रारंभ कर दी है।
वाकई में सोनू की प्रतिभा को, और उसकी गजब की जिज्ञासा को देखकर मैं अभिभूत हूँ।
उसने जो सपना IAS बनने का देखा है उसमें सम्पूर्ण एलन परिवार हमेशा साथ हैं।
मैं सोनू का हाथ और साथ तब तक नहीं छोडूंगा जब तक कि उसकी चाहत हकीकत में ना बदल जाए।
सोनू के साथ बिताये कुछ बहुत ही सुन्दर पल आपके साथ साझा कर रहा हूँ।
एक दिन सोनु अपने लक्ष्य को प्राप्त करके देश का जिम्मेदार नागरिक बनें, इसके लिए आप सभी भी इसे अपना आशीर्वाद, शुभकामनाएं एवं प्यार दें।
#SonuJoinedALLEN #Sonu #SonuViralboy #SonuBiharBoy
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: