नीमकाथाना-सीकर में युवक की हत्या के विरोध में हाईवे जाम, कार्रवाई के आश्वासन के बाद खुला रास्ता
Автор: Janmanas Shekhawati
Загружено: 2026-02-19
Просмотров: 1834
Описание:
राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में डाबला थाना क्षेत्र के गांवली स्थित ढाणी प्रेम सागर वाली में देर रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।
परिजनों और समाज के लोगों ने हत्या में शामिल युवकों की जल्द गिरफ्तारी, मृतक के लिए मुआवजा और सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पाटन तहसीलदार सुभाष चन्द्र, डिवाईएसपी सुशील मान और डाबला थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। नियमानुसार सरकारी मुआवजा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया।
मृतक के पिता नरेश के अनुसार बुधवार रात घर के पास शादी समारोह के दौरान कार में सवार चार-पांच युवक हथियारों के साथ आए और उनके बेटे भारत पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भारत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
#NeemKaThana #Sikar #RajasthanNews #HighwayJam #CrimeNews #BreakingNews #LawAndOrder #Protest
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: