हनुमान जी की कहानी | Hanuman ji Ki Kahani |
Автор: Vrat Katha Dhara
Загружено: 2026-03-14
Просмотров: 55
Описание:
हनुमान जी की कहानी
एक बुढ़िया माई थी। वह रोज हनुमान जी के मन्दिर जाया करती थी। साथ में एक मोटा रोटा और चूरमें का लड्डू ले जाती थी और हनुमान जी के चढ़ा देती थी। फिर कहती -
"लाल लंगोटा हाथ में सोटा, लो बालाजी खाओ रोटा। मैं देऊँ तुम्हें जवानी में, तुम मुझे देना बुढ़ापे में।" कई वर्षों बाद उसके बहू आ गई। बहू ने सास से कहा,
"ये रोज रोज रोटा चूरमा लेकर कहाँ जाती हो ?" सास ने कहा, बहू हनुमान जी के मंदिर में जाती हूं।" बहू ने सास को कहा, इस तरह बेकार खर्च नहीं करने दूँगी।" सास दुखी होकर सो गई। खाली हाथ मंदिर जाने को उसका जी न चाह रहा था। उसने खाना-पीना छोड़ दिया। बहू ने परवाह नहीं की सोचा एक दो दिन भूखी रहेगी तो अक्ल ठिकाने आ जायेगी। इस प्रकार पूरा सप्ताह निकल गया। हनुमान जी ने सोचा - बेचारी बुढ़िया माई अपने कारण भूखी पड़ी है, सो एक रोटा और चूरमे का लड्डू लेकर आ गए। कहने लगे, "बुढ़िया माई भूखी क्यों सो रही
है?" तब बुढ़िया कहने लगी- "तू कौन है" हनुमान जी ने कहा-"लाल लंगोटा हाथ में सोटा, ले बुढ़िया माई रोटा। तूने मुझे दिया जवानी में मैं तुझे देऊँ बुढ़ापे में।"
तब बुढ़िया ने कहा, "आज तो तुम दे दोगे, पर कल कौन देगा।" तब हनुमान जी ने कहा, "कल भी दे जाऊँगा, रोज दे जाऊँगा।" तब बुढ़िया ने उठकर रोटा चूरमा खा लिया। धीरे-धीरे बुढ़िया चूरमा खा खाकर मोटी होने लगी। बहू ने सोचा सास भूखी प्यासी रहकर भी मोटी कैसे होती जा रही है ? देखना चाहिए। इधर बहू के यहाँ खाने को भी कुछ न रहा।
एक दिन रात को बहू ने छिपकर देखा तो हनुमान जी स्वयं बुढ़िया के लिए रोट चूरमा देकर गायब हो गए। बहू ने जाकर सास के पांव पकड़ लिए और कहने लगी, " सासुजी मुझे माफ कर दो और रोज मंदिर जाया करो। हम भी साथ चला करेंगे।" हे हनुमान जी जैसे बुढ़िया माई को दिया वैसे सबको देना। कहानी को कहने वाले, हुँकार देने वाले सबको देना ।
Description
हनुमान जी की यह सुंदर और प्रेरणादायक कहानी एक गरीब बुढ़िया माई की सच्ची भक्ति को दिखाती है। बुढ़िया माई रोज मंदिर जाकर हनुमान जी को रोट और चूरमा का भोग लगाती थी। उसकी सच्ची श्रद्धा से प्रसन्न होकर हनुमान जी स्वयं उसकी मदद करने आते हैं।
यह कहानी हमें सिखाती है कि सच्ची भक्ति और विश्वास कभी व्यर्थ नहीं जाते। भगवान हमेशा अपने भक्तों की सहायता करते हैं।
अगर आपको ऐसी ही धार्मिक, रोचक और ज्ञानवर्धक कहानियाँ पसंद हैं तो वीडियो को Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।
Hashtags
#हनुमानजीकीकहानी
#हनुमानजी
#हनुमानकहानी
#BalajiStory
#HanumanStory
#DharmikKahani
#HindiKahani
#BhaktiStory
#IndianMythology
#MoralStory
#ReligiousStory
#HanumanBhakt
#BhaktiKahani
#MujheKyaAapJanteHain
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: