आज की चर्चा - क्वाड शिखर सम्मेलन : प्राथमिकताएं और चुनौतियां | Quad Summit: Priorities & Challenges
Автор: Sansad TV
Загружено: 2021-03-10
Просмотров: 40705
Описание:
समसामयिक विषयों पर आधारित राज्य सभा टीवी की खास पेशकश आज की चर्चा में बात क्वाड शिखर सम्मेलन : प्राथमिकताएं और चुनौतियां की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को क्वाड नेताओं के पहले सम्मलेन में शिरकत करेंगे, क्वाड देशों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका शामिल हैं। डिजिटल माध्यम से होने वाले इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन शामिल होंगे. कहा जा रहा है कि इस बैठक में चारों नेता अपने क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा कुछ वैश्विक समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे, कोरोना वायरस महामारी से लेकर जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है, इसके अलावा आर्थिक संकट जैसे तमाम विषयों पर शीर्ष नेता अपने-अपने विचार व्यक्त करेंगे. माना जा रहा है कि ये सम्मेलन, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम होगा, जब चीन इस क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ानी कोशिशों में अक्रमकता के साथ लगा हुआ है. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान में ये कहा गया है कि, "चारों देश एक मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने की दिशा में सहयोग के व्यावहारिक क्षेत्रों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
Guest Name:-
1- Niraj Srivastava, Former Ambassador
नीरज श्रीवास्तव, पूर्व राजदूत
2- Shakti Sinha, Strategic Expert
शक्ति सिन्हा, सामरिक विशेषज्ञ
Anchor:- Amrita Chaurasia
Producer:- Sagheer Ahmad
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: