आप की है तो कागज दिखा दो, आरएस बाठ की अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई - छूट गया तो देखें...
Автор: bilkul sateek news
Загружено: 2026-02-17
Просмотров: 53653
Описание:
नोडल ऑफिसर आरएस बाठ बुधवार को खांडसा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासनिक अमले के साथ मिलकर गांव की सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिली। मौके पर मौजूद दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए आरएस बाठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि भविष्य में किसी ने दोबारा अवैध अतिक्रमण किया या नियमों की अनदेखी की, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इससे पहले नोडल ऑफिसर आरएस बाठ वांछित अपराधी रिक्की के ठिकाने पर पहुंचे थे। वहां प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत कुख्यात बदमाश द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान करीब एक एकड़ जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह जमीन लंबे समय से अवैध रूप से कब्जाई गई थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश गया है और आम जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
#rsbatth #batth #dtp #dtpe #nodalofficer #gurugram #mcg #municipalcorporationgurugram #districttownplanner #hsvp #DistrictTownPlannerEnforcement #haryana #illegalconstructions #encroachment #demolition #jcb #bulldozer #amitmadholia #illegalbuildings #illegalshops #illegalhouses #illegalcolonies #hsiidc #news #news #hindinews #latestnews
#gurugram #news #hindinews #latestnews #haryana #manesar #chandigarh
#faridabadnews #faridabad #news #hindinews #latestnews #haryana
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: